यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नाबालिग बेटियों से किया था दुष्कर्म, कोर्ट ने पिता को सुनाई 123 साल की सजा; सात लाख रुपये का लगा जुर्माना
केरल की एक अदालत ने मंगलवार को 2022 में दो नाबालिग बेटियों में से बड़ी के साथ बार-बार दुष्कर्म करने का दोषी मानते हुए 123 साल की सजा सुनाई। इसके साथ ह ...और पढ़ें

पीटीआई, तिरुवनंतपुरम। केरल की एक अदालत ने मंगलवार को 2022 में दो नाबालिग बेटियों में से बड़ी के साथ बार-बार दुष्कर्म करने का दोषी मानते हुए 123 साल की सजा सुनाई। इसके साथ ही छोटी बेटी का यौन उत्पीड़न करने पर तीन साल की सजा सुनाई।
विभिन्न धाराओं में हुई सजा
अदालत ने दोषी को धारा 376 (3) (16 साल से कम उम्र की लड़की से बलात्कार), धारा 5 (एल) व 5 (एम) के तहत 40-40 साल की सजा और पॉक्सो अधिनियम-किशोर अधिनियम की धारा 75 के तहत तीन साल की सजा सुनाई।
दोषी पिता पर सात लाख का जुर्माना
अदालत ने दोषी पर सात लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। हालांकि सभी सजाएं एक साथ चलने के कारण पहले मामले में दोषी को 40 साल जेल की सजा काटनी होगी। अदालत ने छोटी बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में दोषी मानते हुए उसे तीन साल की सजा और 1.85 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

