Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kerala: बेटे को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर पिता ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

    By Jagran NewsEdited By: Siddharth Chaurasiya
    Updated: Sat, 04 Nov 2023 12:32 PM (IST)

    केरल के कन्नूर जिले में एक व्यक्ति को पुलिस टीम पर गोली चलाने के आरोप में शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस गोली चलाने वाले व्यक्ति के बेटे को ...और पढ़ें

    केरल के कन्नूर में एक व्यक्ति को पुलिस टीम पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
    केरल के कन्नूर में एक व्यक्ति को पुलिस टीम पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

    पीटीआई, कन्नूर। केरल के कन्नूर जिले में एक व्यक्ति को पुलिस टीम पर गोली चलाने के आरोप में शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस गोली चलाने वाले व्यक्ति के बेटे को एक आपराधिक मामले में आरोपी होने पर गिरफ्तार करने गई थी, लेकिन पिता ने बेटे को गिरफ्तार करने आई पुलिस टीम पर गोली चला दी। हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

    उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को हुई जब वालापट्टनम थाने से जुड़े पुलिसकर्मियों की एक टीम आरोपी रोशन को गिरफ्तार करने के लिए यहां चिरक्कल स्थित उसके घर गई थी। रोशन तमिलनाडु के एक मूल निवासी पर हमला करने के मामले में वांछित है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, "जब हम घर पहुंचे, तो उसके पिता बाबू थॉमस ने अचानक पुलिस टीम पर गोली चला दी। सौभाग्य से किसी को कोई चोट नहीं आई।"

    पुलिस ने थॉमस को बलपूर्वक हिरासत में ले लिया है, जबकि आरोपी रोशन पुलिस से हाथापाई के दौरान भागने में कामयाब हो गया। आरोपी के पिता को थाने लाया गया है और उसकी गिरफ्तारी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी रोशन की तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: Marriage In UP: कानपुर के सरसौल ब्‍लाक में वधू को नहीं मिला मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का धन, दूल्हा रह रहा बिन दुल्हन

    यह भी पढ़ें: Kanpur News: कानपुर के घाटमपुर में युवक को चाकू से गोदा, मरा समझकर फेंका, सुबह लोगों ने पहुंचाया अस्‍पताल

    खबरें और भी