केरलम में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन की चपेट में आकर चार की मौत
केरल में भारी बारिश के कारण कई जिलों में भूस्खलन और बाढ़ आ गई है, जिसमें इडुक्की और कोट्टायम में चार लोगों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

भूस्खलन की चपेट में आकर चार की मौत। (पीटीआई)
HighLights
केरल में भारी बारिश से कई जिलों में भूस्खलन, बाढ़।
इडुक्की, कोट्टायम में भूस्खलन से चार लोगों की मौत।
पथानामथिट्टा में बाढ़ की स्थिति गंभीर, चेतावनी जारी।
डिजिटल डेस्क, तिरुअनंतपुरम। केरलम में भारी बारिश के कारण कई जिलों में भूस्खलन और बाढ़ आ गई। इडुक्की और कोट्टायम जिलों में अलग-अलग भूस्खलनों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पथानामथिट्टा जिले के कुछ हिस्सों में बाढ़ ने गंभीर रूप ले लिया है।
एक अधिकारी ने कहा, “आज सुबह तक, सबसे ज्यादा असर पथानामथिट्टा-कोट्टायम-इडुक्की क्षेत्र में देखा गया है, जो एर्नाकुलम सीमा तक फैला हुआ है। वडासेरीकारा में 24 घंटे से भी कम समय में 302 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि लाहाई में लगभग 260 मिमी बारिश हुई। यह असाधारण रूप से भारी बारिश थी।”
उन्होंने कहा, ”भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। हमने बार-बार चेतावनी दी थी कि बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कई लोगों ने उन चेतावनियों पर ध्यान दिया और समय रहते सुरक्षित स्थानों पर चले गए। इससे कई जगहों पर प्रभाव कम करने में मदद मिली।"
"लोगों को आधिकारिक चेतावनियों पर ध्यान देना जारी रखना चाहिए। जिन लोगों ने सचेत एप इंस्टाल नहीं किया है, उन्हें इसे इंस्टाल कर लेना चाहिए, क्योंकि यह स्थान-विशिष्ट अलर्ट प्रदान करता है।”
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)