Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kerala: कन्नूर में पुलिस वाहन के सामने 'आइसक्रीम बम' विस्फोट; घटना में कोई घायल नहीं

    Updated: Mon, 13 May 2024 02:02 PM (IST)

    केरल के कन्नूर में सोमवार तड़के एक पुलिस वाहन के सामने बम फेंका गया। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। चक्करक्कल बावोड में पुलिस गश् ...और पढ़ें

    केरल के कन्नूर में सोमवार तड़के एक पुलिस वाहन के सामने बम फेंका गया।
    केरल के कन्नूर में सोमवार तड़के एक पुलिस वाहन के सामने बम फेंका गया।

    एएनआई, कन्नूर (केरल)। केरल के कन्नूर में सोमवार तड़के एक पुलिस वाहन के सामने बम फेंका गया। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। चक्करक्कल बावोड में पुलिस गश्त के दौरान बम विस्फोट हुआ। पुलिस जीप के सामने दो 'आइसक्रीम बम' फेंके गए। घटना आज सुबह करीब 4 बजे की है।

    बम पुलिस जीप के करीब 25 मीटर आगे सड़क पर फेंका गया। गौरतलब है कि यह घटना उस इलाके में हुई है जहां सीपीएम-बीजेपी के बीच टकराव है। रविवार को मंदिर उत्सव चक्करक्कल बावोड को लेकर सीपीएम और बीजेपी के बीच झड़प हो गई। इसके बाद इलाके में पुलिस गश्त तेज कर दी गई।

    डॉग स्क्वायड के साथ बम निरोधक दस्ते ने तलाशी ली। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि बम किसने फेंका। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।