विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kerala News: 'इलाज करवाने अस्पताल गया था शख्स लेकिन...' दो दिन लिफ्ट में गुजारने पड़े; ऐसे किया गया रेस्क्यू

By Agency Edited By: Abhinav Atrey
Published: Mon, 15 Jul 2024 12:31 PM (IST)

केरल में एक अस्पताल की लिफ्ट में एक अधेड़ शख्स दो दिन तक फंसा रहा। कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट ...और पढ़ें

मेडिकल जांच के लिए अस्पताल गया था शख्स। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मेडिकल जांच के लिए अस्पताल गया था शख्स। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. मेडिकल जांच के लिए अस्पताल गया था शख्स
  2. रविन्द्रन पहली मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट में चढ़ा
  3. लिफ्ट ऊपर जाने की बजाए नीचे आ गई

पीटीआई, तिरुवनंतपुरम। केरल में एक अस्पताल की लिफ्ट में एक अधेड़ शख्स दो दिन तक फंसा रहा। कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट कर्मियों ने 59 साल के शख्स को बचाया। पुलिस ने बताया कि उल्लूर निवासी रविन्द्रन नायर शनिवार से सरकारी मेडिकल कॉलेज के ओपी ब्लॉक की लिफ्ट में फंसे हुए थे।

पुलिस के मुताबिक, "रविन्द्रन पहली मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट में चढ़ा, लेकिन लिफ्ट ऊपर जाने की बजाए नीचे आ गई और वह खुली ही नहीं। रविन्द्रन ने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई नहीं आया। उसका फोन भी बंद था।"

मेडिकल जांच के लिए अस्पताल गया था शख्स

रविवार रात को व्यक्ति के रविन्द्रन ने मेडिकल कॉलेज पुलिस में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। रविन्द्रन मेडिकल जांच के लिए अस्पताल गया था।

ये भी पढ़ें: पूजा खेडकर के बाद अब पूर्व IAS अभिषेक सिंह पर उठ रहे सवाल, विकलांगता दावे को लेकर निशाने पर आए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।