विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

kerala: छेड़छाड़ से तंग आकर पहली मंजिल से कूदी महिला, आरोपी ने मैसेज में लिखा- 'ये पहला डोज है'

Published: Fri, 07 Feb 2025 08:20 PM (IST)

केरल के कोझिकोड इलाके से एक घटना सामने आई है जहां एक होटल में काम करने वाली कर्मचारी को उसी ...और पढ़ें

केरल में होटल कर्मचारी के साथ हुई छेड़छाड़ (जागरण फाइल फोटो)
केरल में होटल कर्मचारी के साथ हुई छेड़छाड़ (जागरण फाइल फोटो)

HighLights

  1. होटल मालिक की घिनौनी हरकत, महिला ने पहली मंजिल से लगाई छलांग
  2. आरोपी देवदास के खिलाफ पुलिस को मिले और भी सबूत
  3. आरोपी ने महिला को भेजा था 'पहली खुराक' का मैसेज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले दिनों केरल के कोझिकोड के मुक्कम से छेड़छाड़ के प्रयास का एक मामला सामने आया था। एक होटल के मालिक ने उसी होटल की कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया था।

इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी होटल मालिक के खिलाफ और भी सबूत जुटाए हैं और पुलिस को अब व्हाट्सएप मैसेज मिले है, जिससे पता चलता है कि होटल मालिक ने कथित हमले के बाद पीड़ित महिला कर्मचारी को धमकी भी दी थी।

मैसेज भेजकर परेशान करता था होटल मालिक

केरल के होटल में कार्यरत एक महिला ने होटल मालिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने होटल मालिक पर यौन उत्पीड़न करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। महिला ने आरोप लगाया था कि, होटल मालिक देवदास ने पीड़िता को व्हाट्सएप के जरिए यौन इच्छाएं जाहिर करते हुए मैसेज भेजे थे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो देवदास ने बार-बार माफी मांगी थी।

आरोपी ने ये मैसेज तब भेजे थे जब महिला कर्मचारी ने देवदास को सूचित किया था कि वो अब उसके होटल में नौकरी नहीं करेगी और वो इस्तीफा दे रही है। हालांकि, इसके बाद आरोपी देवदास ने महिला को आश्वासन दिया था कि, उसकी तरफ से आगे से कोई दुर्व्यवहार नहीं होगा। उसने अपने मैसेज में ये लिखा था कि, अब से वो पूरी तरह से पेशेवर तरीके से बातचीत करेगा और उसने अंतिम अवसर देने का अनुरोध किया था।

महिला कर्मचारी ने देवदास के इस आश्वासन के बाद उसके होटल में काम करना जारी रखा। लेकिन कुछ ही दिनों में महिला को देवदास की ओर से और भी मैसेज मिलने लगे जिसमें उसने अपनी यौन रुचि व्यक्त की थी और महिला के शरीर के बारे में भी जिक्र किया था। हालांकि, महिला ने बार-बार उसके मैसेज का विरोध किया और इस तरह के मैसेज करने से मना किया था।

आरोपी ने यौन उत्पीड़न करने का किया प्रयास

महिला ने बताया कि, जब आरोपी का उत्पीड़न बढ़ने लगा, तो उसने देवदास को धमकी दी थी कि वो उसकी पत्नी को इस बारे में बता देगी। इसके बाद आरोपी देवदास, अपने दो साथियों के साथ पीड़िता के किराए के मकान पर पहुंचा और महिला को धमकी दी और साथ ही यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों से बचने के क्रम में महिला ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी थी, जिससे वो घायल हो गई थी।

पीड़िता ने बताया कि, जब वो अस्पताल में इलाज करा रही थी, तो आरोपी देवदास ने उसे मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था, 'यह तुम्हारी पहली खुराक है'। उसने दो और मैसेज भेजे थे, जिसे बाद में उसने डिलीट कर दिया था।

बता दें, आरोपी देवदास पुलिस से बचने की कोशिश में लगा था, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के दो साथियों, सुरेश और रियास ने थामरस्सेरी अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपियों पर घर में घुसकर हमला करने और महिला की गरीमा का अपमान करने का आरोप है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।