Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    केरल में एक ही परिवार के चार लोग फंदे से लटके मिले, पुलिस कर रही मामले की जांच

    Updated: Thu, 10 Apr 2025 11:44 PM (IST)

    केरल के इडुक्की जिले के उप्पुथरा गांव में एक ही परिवार के चार लोग अपने घर में फंदे से लटके मिले। मृतकों में ऑटोरिक्शा चालक सजीव मोहनन उनकी पत्नी और दो ...और पढ़ें

    इडुक्की में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध आत्महत्या से गांव में मातम पसरा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    इडुक्की में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध आत्महत्या से गांव में मातम पसरा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    पीटीआई, इडुक्की। केरल के इडुप्पी जिले के उप्पुथरा गांव में एक परिवार के चार सदस्य गुरुवार को अपने घर में फंदे से लटके पाए गए। मृतकों की पहचान सजीव मोहनन, उनकी पत्नी रेशमा और उनके दो बच्चों के रूप में हुई है, जिनकी उम्र छह और चार साल है।

    पुलिस ने बताया कि शव उनके घर के लिविंग रूम में लटके हुए पाए गए। घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह आत्महत्या का मामला है। लड़का कक्षा एक का छात्र था, जबकि छोटी बच्ची चार साल की थी। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों के अनुसार, ऑटोरिक्शा चालक सजीव कथित तौर पर आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।

    माता-पिता ने ली होगी बच्चे की जान: पुलिस

    पुलिस को संदेह है कि माता-पिता ने खुदकुशी करने से पहले बच्चों की जान ले ली होगी, हालांकि विस्तृत जांच के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और आगे की कार्यवाही चल रही है।

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने तहव्वुर राणा मामले में झाड़ा पल्ला, कहा- हमारा नागरिक नहीं; इजरायल ने किया स्वागत

    खबरें और भी