केरलम: मालाबार एक्सप्रेस में महिला का यौन उत्पीड़न, विरोध करने पर पीटा
केरलम में मालाबार एक्सप्रेस के अंदर 25 वर्षीय महिला का एक व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न किया। महिला ने जब उसे ...और पढ़ें

केरलम: मालाबार एक्सप्रेस में महिला का यौन उत्पीड़न (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
महिला रोज की तरह तिरुअनंतपुरम में काम पर जाने के लिए चिरयिनकीझु से ट्रेन में चढ़ी थी
आरोपित ने महिला को पीटा, जिससे वह प्लेटफार्म पर बेहोश होकर गिर गई
पीटीआई, तिरुअनंतपुरम। केरलम में मालाबार एक्सप्रेस के अंदर 25 वर्षीय महिला का एक व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न किया। महिला ने जब उसे पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो उसने उसकी पिटाई कर दी। महिला ने दावा किया कि अगर लोग बीचबचाव नहीं करते तो आरोपित उसकी हत्या कर देता।
तिरुअनंतपुरम के एक बड़े अस्पताल में काम करने वाली महिला ने पत्रकारों से कहा कि अगर ट्रेन चल रही होती और यह घटना उसके अंदर हुई होती, तो वह मुझे ट्रेन से नीचे धकेल देता।
थंपानूर रेलवे पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि 39 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 75 (यौन उत्पीड़न), 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 125 (गलत तरीके से रोकना) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
महिला रोज की तरह तिरुअनंतपुरम में काम पर जाने के लिए चिरयिनकीझु से ट्रेन में चढ़ी थी। आरोपित लगातार उसे अनुचित तरीके से छूता रहा। पेट्टा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय महिला ने कहा कि वह पुलिस में शिकायत करेगी।
इस पर आरोपित ने महिला को पीटा, जिससे वह प्लेटफार्म पर बेहोश होकर गिर गई। यह देखकर प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने बीचबचाव किया, आरोपित को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।