विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केरलम में बोरी में महिला और बच्चे का शव मिलने से हड़कंप, पति पर हत्या की साजिश रचने का आरोप

Published: Tue, 08 Sep 2026 02:25 PM (IST)

केरल के पलक्कड़ में भवानी नदी से महिला और बच्चे के कटे हुए शव के अंग मिले हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है।

केरलम में बोरी में बंद मिला महिला और बच्चे का शव (AI जेनरेटेड फोटो)

केरलम में बोरी में बंद मिला महिला और बच्चे का शव (AI जेनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. पलक्कड़ की भवानी नदी में मिले महिला-बच्चे के शव के अंग।

  2. पुलिस ने शवों की पहचान की, पति पर हत्या का गहरा शक।

  3. आरोपी पति पश्चिम बंगाल का रहने वाला, पुलिस कर रही तलाश।

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम के पलक्कड़ में भवानी नदी में रविवार, 6 सितंबर को एक महिला और बच्चे के शवों के अंग मिले थे। इस मामले में पुलिस ने शव के हिस्सों की पहचान कर ली है।

पुलिस की शुरुआती जांच में इस हत्या का शक महिला के पति पर है, जो कि पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वहीं शवों की पुख्ता पहचान के लिए पुलिस परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 'जांच कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, शवों की पूरी पहचान के लिए पीड़ितों के परिवार वालों से संपर्क किया जा रहा है।'

अधिकारी ने आगे कहा कि महिला का लापता पति ही आरोपी हो सकता है, और उसे खोजने और गिरफ्तार करने के लिए एक टीम भेजी गई है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

महिला और बच्चे के शव से इलाके में हड़कंप

रविवार को अगली में चेराकाडाव के पास भवानी नदी के सूखे हिस्से में दो बोरियों में महिला और बच्चे के शव के हिस्से मिले थे, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने बताया कि मवेशी चराने वालों ने बोरियों से तेज बदबू आने पर शक होने के बाद पुदुर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने कहा था कि शव के हिस्से काफी सड़-गल चुके थे, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा था।

यह भी पढ़ें- 'इंडी गठबंधन का नेतृत्व करेंगे राहुल गांधी', विजय को PM चेहरा बनाने की खबरों को कांग्रेस ने किया खारिज