Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Osama Bin Laden: दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी का 40 मिनट में हुआ था खात्मा, ऐसे मारा गया अलकायदा का सरगना

    By Achyut KumarEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Mon, 01 May 2023 06:00 PM (IST)

    Osama Bin Laden अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने 2 मई 2011 को मौत के घाट उतार दिया। लादेन 11 सितंबर 2001 को न्यूयार्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ...और पढ़ें

    2nd May 2011, Killing of Osama Bin Laden Took 40 Minutes: अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के खात्मे की कहानी
    2nd May 2011, Killing of Osama Bin Laden Took 40 Minutes: अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के खात्मे की कहानी

    नई दिल्ली, जागरण डेस्क। Osama Bin Laden: साल 2011... तारीख दो और महीना मई... यही वह दिन था, जब अमेरिका ने दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में घुसकर मौत के घाट उतार दिया था। इसके साथ ही, अमेरिका ने 2001 में न्यूयार्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले का भी बदला ले लिया, जिसमें हजारों लोगों की मौत हुई थी। कुछ लोगों की तो लाशें भी नहीं मिल पाई।

    लादेन पर कितना इनाम था?

    अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश ने लादेन पर ढाई करोड़ डालर का इनाम रखा था। उन्होंने ही सबसे पहले यह अंदेशा लगाया था कि वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले के पीछे लादेन का हाथ है। यही वजह थी कि अमेरिका लादेन का अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानता था। 

    ओसामा बिन लादेन कौन था?

    ओसामा बिन लादेन आतंकी संगठन अलकायदा का संस्थापक था। उसका पूरा नाम ओसामा बिन मोहम्मद बिन अवाद बिन लादेन (Osama Bin Mohammed Bin Awad Bin Laden) था। वह आतंकी संगठन अलकायदा का संस्थापक था। उसका जन्म 10 मार्च 1957 को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुआ था।

    लादेन ने कितनी शादियां की थी?

    लादेन ने पांच शादियां की थी, जिससे उसके 20 बच्चे थे। इन बच्चों में 9 लड़कियां हैं। लादेन ने अमाल अल सदाह, नजवा घनेम, खैरिया सेबर, सिहम सबर और खादिजा शरीफ के साथ हुई थी।

    खबरें और भी

    ओसामा बिन लादेन कहां मारा गया?

    ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने इस्लामाबाद के पास एबटाबाद में दो मई 2011 को एक विशेष अभियान में मार गिराया। तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने लादेन को मारने के पूरे आपरेशन की निगरानी की थी। उन्होंने ही सबसे पहले लादेन के मरने की पुष्टि की थी। अमेरिका ने 911 के हमले के बाद ओसामा और अलकायदा के खिलाफ जंग का एलान किया था।

    ओसामा बिन लादेन को दफनाया गया था या नहीं?

    ओसामा बिन लादेन को मारने के बाद अमेरिकी सैनिकों ने उसके शव को उत्तरी अरब सागर में एक ताबूत में रखकर बहा दिया। अमेरिका को डर था कि अगर वह लादेन को दफनाता तो उसके समर्थक उसकी मजार को एक महत्वपूर्ण जगह बना देते। हालांकि, अमेरिका के एक खोजी पत्रकार ने 2015 में दावा किया कि लादेन के शव के कई टुकड़े किए गए थे, जिनमें से कुछ टुकड़ों को हिंदुकुश पर्वत के ऊपर फेंका गया था।

    ओसामा बिन लादेन की मौत कैसे हुई?

    अमेरिका को यह जानकारी मिली थी कि लादेन पाकिस्तान के एबटाबाद में छिपा हुआ है, जिसके बाद उसने आपरेशन नेपच्यून स्पीयर शुरू किया। इस पूरे आपरेशन को इतना गोपनीय रखा गया कि पाकिस्तान को इसकी भनक तक नहीं लगी। अमेरिकी नेवी सील के कमांडों ने इस पूरे आपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए लादेन को मौत के घाट उतार दिया। यह पूरा आपरेशन 40 मिनट तक चला।

    25 कमांडो ने आपरेशन को दिया अंजाम

    ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए अफगानिस्तान से अमेरिकी नेवी सील के 25 कमांडो ने 6 हेलीकाप्टर से एबटाबाद के लिए उड़ान भरी। उनका हेलीकाप्टर 90 मिनट में एबटाबाद में एक कंपाउंड में उतरा, जहां से कमांडो मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंचे, जहां ओसामा अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता था। ओसामा को देखते ही कमांडो ने उसके चेहरे और सिर पर गोली मार दी। इस दौरान उसकी पत्नी और बेटे की भी मौत हो गई। लादेन को मारने के बाद अमेरिकी सैनिक उसके शव को एक बैग में पैक कर अफगानिस्तान लेते गए।

    ओसामा बिन लादेन को गोली किसने मारी?

    ओसामा बिन लादेन को गोली किसने मारी, अभी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन आपरेशन में शामिल रहे अमेरिकी नेवी सील के एक अधिकारी राबर्ट ओ नील ने अपनी किताब द आपरेटर में दावा किया कि उनके द्वारा चलाई गई तीन गोलियों से लादेन की मौत हुई थी।