Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जानें देश के लिए पहली बार ' Miss World' का खिताब जीतने वाली रीता की पूरी कहानी

    By Amit SinghEdited By:
    Updated: Sun, 18 Nov 2018 10:00 AM (IST)

    52 वर्ष पहले एशिया समेत भारत को मिस वर्ल्ड का पहला खिताब दिलाने वाली रीता फारिया ने एक साल बाद ही मॉडलिंग को अलविदा कह दिया था। उन्हें चकाचौंध भरी ये ...और पढ़ें

    जानें देश के लिए पहली बार ' Miss World' का खिताब जीतने वाली रीता की पूरी कहानी
    जानें देश के लिए पहली बार ' Miss World' का खिताब जीतने वाली रीता की पूरी कहानी

    नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। MISS WORLD और MISS UNIVERSE प्रतियोगिताओं जीतने के बाद इन विश्व सुंदरियों के लिए पूरी दुनिया करियर के शानदार दरवाजे खोल देती है। आपने हॉलिवुड-बॉलिवुड फिल्मों में बहुत सी विश्व सुंदरियों को काम करते देखा होगा और उनके बारे में जानते भी होंगे। इनकी पूरी जिंदगी चकाचौंध में गुजर जाती है, लेकिन हम यहां एक ऐसी विश्व सुंदरी की बात कर रहे, जो इस ग्लैमरस दुनिया को छोड़कर लंबे अर्से से गुमनामी में जीवन जी रही हैं।

    हम बात कर रहे हैं 52 साल पहले भारत को MISS WORLD (विश्व सुंदरी) का पहला खिताब दिलाने वाली रीता फारिया की। भारत के साथ ही वह एशिया में भी विश्व सुंदरी का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं। वह पहली ऐसी मिस वर्ल्ड रहीं जो पेशे से एक डॉक्टर (फिजीशियन) भी हैं। उन्होंने आज ही के दिन 17 नवंबर 1966 को भारत को दुनिया में ये सम्मान दिलाया था। उनके नक्शे कदम पर चलते हुए भारत को अब तक छह विश्व सुंदरी और दो ब्रह्मांड सुंदरी (MISS UNIVERSE) मिल चुकी हैं।

    21 वर्ष की उम्र में जीता था खिताब
    1945 में मुंबई में जन्मी रीता फारिया पॉवेल ने 17 नवंबर 1966 को जब मिस वर्ल्ड का खिताब जीता, वह महज 21 वर्ष की थीं। इससे पहले वह मिस मुंबई भी रह चुकी थीं। उनकी परवरिश गोवा के एक परिवार में हुई थी। उस वक्त वह डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहीं थीं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उन्होंने करीब एक साल तक मॉडलिंग की। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग को अलविदा कह दिया। वर्ष 1998 में उन्होंने फैशन की दुनिया में दोबारा कदम रखा और फेमिना मिस इंडिया की जज भी बनीं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी वह बतौर जज शामिल हो चुकी हैं।

    दो बेटे और पांच पोते-पोतियां हैं अब
    मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के एक वर्ष बाद मॉडलिंग को अलविदा कह चुकी रीता ने इसके बाद मुंबई स्थित ग्रांट मेडिकल कॉलेज व सर जमशेदजी जीजाबाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल से एमबीबीएस की अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए लंदन के किंग्स कॉलेज एवं हॉस्पिटल चलीं गईं। वर्ष 1971 में उन्होंने डेविड पॉवेल नाम के युवक से शादी कर ली। 1998 में उन्होंने ग्लैमरस लाइफ में एक बार कमबैक किया, लेकिन ज्यादा दिन वह इस चकाचौंध में नहीं रह सकीं। फिलहाल वह अपने पति एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डेविड पॉवेल के साथ आयरलैंड के डबलिन में रहती हैं। यहीं दोनों डॉक्टरी की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इनके दो बेटे (डेडर्रे व एन मैरी) और पांच पोते-पोतियां (पैट्रिक, कॉमैक, डेविड, मारिया व जॉनी) हैं।

    खबरें और भी