पक्षी से टकराया 165 यात्रियों को ले जा रहा इंडिगो का विमान, नागपुर में हुई लैंडिंग
IndiGo flight Landing in Nagpur नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट उड़ान के दौरान एक पक्षी से टकरा गई। टकराव इतना तेज था कि विमान को वापस नागपु ...और पढ़ें

HighLights
- नागपुर में इंडिगो की फ्लाइट की दोबारा लैंडिंग।
- कोलकाता के लिए उड़ान भरने के बाद पक्षी से टकराया विमान।
डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट बीच उड़ान के दौरान किसी पक्षी से टकरा गई। यह टकराव इतनी तेज थी कि फ्लाइट को यू-टर्न लेकर नागपुर वापस आना पड़ा। नागपुर एअरपोर्ट पर फ्लाइट की दोबारा लैंडिंग करवाई गई।
नागपुर एअरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी ने आज सुबह इस घटना की जानकारी दी है। हादसे के बाद को नागपुर एअरपोर्ट पर फिर से लैंड करवाया गया। वहीं, बाद में इस फ्लाइट को रद कर दिया गया।
नागपुर से कोलकाता जा रही थी फ्लाइट
नागपुर एअरपोर्ट के अधिकारी का कहना है कि फ्लाइट ने आज सुबह नागपुर से कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी। मगर, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद शायद विमान किसी पक्षी से टकरा गया।
इस प्लेन में 160-165 लोग सवार थे। लिहाजा, एहतियात बरतते हुए फ्लाइट को फिर से नागपुर एअरपोर्ट पर लैंड करवाया गया और आज के लिए इस फ्लाइट को रद कर दिया गया है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।