कोलकाता में देर रात भड़की हिंसा, बम और गोलीबारी से 2 घायल; 10 लोग गिरफ्तार
कोलकाता के गोलपार्क इलाके में दो गुटों के बीच झड़प हुई, जिसमें बम फेंके गए और गोलीबारी भी हुई। इस ...और पढ़ें
-1770011049456_m.webp)
कोलकाता में हिंसा के बाद भारी संख्या में पुलिसबल तैनात। प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दो गुटों के बीच झड़प देखने को मिली है। मामला इतना बढ़ गया कि इलाके में हिंसा छिड़ गई। इस दौरान बम फेंके गए और जमकर गोलीबारी भी हुई। हिंसा में 2 लोग घायल हैं।
ये हिंसा दक्षिणी कोलकाता के गोलपार्क इलाके में हुई। रबींद्र सरोबर पुलिस स्टेशन ने मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
10 लोग गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, "मामला काफी हद तक नियंत्रण में है। आज सुबह 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कई जगहों पर छापेमारी जारी है। इस हिंसा में कई अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका है।"
कैसे शुरू हुई झड़प?
हिंसा दक्षिणी कोलकाता के कनकुलिया रोड पर रविवार की रात लगभग 8:30 बजे हिंसा शुरू हुई। कुछ युवाओं का समूह जैसे ही यहां पहुंचा, स्थानीय लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। दोनों गुटों के बीच तीखी बयानबाजी के बाद बात मारपीट कर पहुंच गई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी और इलाके में तनाव फैल गया।
पुलिस का कहना है-
हिंसा के दौरान पेट्रोल बम फेंके गए और कम से कम एक राउंड की फायरिंग की गई थी। इलाके से खाली कारतूसें और छर्रे बरामद किए गए हैं।
#WATCH | Kolkata | On violence erupting in Kolkata last evening near Golpark, BJP leader Dilip Ghosh says, "The entire state of Bengal is ruled by thugs, criminals, and the mafia. The police are also in cahoots with them, and the government has no control whatsoever...… https://t.co/zJrQSCFAw5 pic.twitter.com/I4aNJCNqRF
— ANI (@ANI) February 2, 2026
CCTV खंगाल रही पुलिस
हिंसक भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर भी हमला करने की कोशिश की थी। हिंसा पर काबू पाने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं, आरोपियों की पहचान करने के लिए इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता ने मौके का दौरा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(समाचार एजेंसी पीटीआई और एएनआई के इनपुट के साथ)
