विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समुद्री रास्ते से ओडिशा में घुसपैठ कर रहे बांग्लादेशी? कानून मंत्री ने आप्रवासियों को लेकर बताई सच्चाई

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Sun, 11 Aug 2024 11:42 AM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2024 11:56 AM (IST)

बांग्लादेश में नागरिक और राजनीतिक अशांति के मद्देनजर घुसपैठ के खतरे के बीच ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने ...और पढ़ें

समुद्री मार्ग से बांग्लादेश से घुसपैठ की संभावना (प्रतिकात्मक फोटो)
समुद्री मार्ग से बांग्लादेश से घुसपैठ की संभावना (प्रतिकात्मक फोटो)

HighLights

  1. कुछ बांग्लादेशी लंबे समय से ओडिशा में रह रहे हैं- कानून मंत्री
  2. राज्य के सीएम ने समुद्र तट पर गश्त करने का दिया निर्देश
  3. ओडिशा के सात जिलों में कुल 3,740 अवैध बांग्लादेशी

पीटीआई, भुवनेश्वर। ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि पड़ोसी देश में अशांति के बाद समुद्री मार्ग से तटीय राज्य में बांग्लादेशियों के प्रवेश की कोई रिपोर्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान की जाएगी और उन्हें उनके देश वापस भेजा जाएगा।

पुलिस ने बताया कि भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल और ओडिशा मरीन पुलिस द्वारा समुद्र तट पर त्रिस्तरीय सुरक्षा बनाए रखी जा रही है। पड़ोसी देश में राजनीतिक उथल-पुथल के मद्देनजर समुद्री मार्ग से बांग्लादेश से घुसपैठ की संभावना पर पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए हरिचंदन ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने तटरक्षक बल और ओडिशा समुद्री पुलिस दोनों को इस तरह के प्रयासों को रोकने के लिए समुद्र तट पर गश्त करने का निर्देश दिया है।

'अवैध घुसपैठियों को उनके देश वापस भेजा जाएगा'

कानून मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में हाल की घटनाओं के बाद ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने शनिवार को कहा, 'कुछ बांग्लादेशी लंबे समय से ओडिशा में रह रहे हैं। राज्य सरकार उनके वीजा और वर्क परमिट जैसे दस्तावेजों या राज्य में रहने के किसी अन्य वैध कारण का सत्यापन करेगी। सत्यापन के बाद अवैध घुसपैठियों को उनके देश वापस भेज दिया जाएगा।'

अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में निगरानी कर रही भारतीय नौसेना

ओडिशा पुलिस ने कहा कि राज्य की 480 किलोमीटर लंबी तटरेखा तीन स्तरीय सुरक्षा जांच के दायरे में है। पहले पांच समुद्री मील की सुरक्षा ओडिशा की समुद्री पुलिस द्वारा की जा रही है, जबकि 5 समुद्री मील और तट से 80 किलोमीटर दूर देश की समुद्री सीमा के बीच के जल क्षेत्र का प्रबंधन तटरक्षक बल द्वारा किया जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, भारतीय नौसेना अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में निगरानी और गश्त कर रही है।

3,740 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की हुई पहचान

सरकारी सूत्रों के अनुसार, ओडिशा के सात जिलों में कुल 3,740 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान की गई है। इनमें से 1,649 केंद्रपाड़ा में, 1,112 जगतसिंहपुर में और 655 मलकानगिरी में हैं।

यह भी पढ़ें- Bangladesh में नहीं रुक रहा हिंदुओं का नरसंहार, हिंसा के खिलाफ ढाका से US तक प्रदर्शन; एक्शन मोड में भारत सरकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।