Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं लीमा रोज मार्टिन, तमिलनाडु चुनाव की सबसे अमीर उम्मीदवार? 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 06:37 PM (GMT+05:30)

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में AIADMK उम्मीदवार लीमा रोज मार्टिन सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन की पत्नी लीमा ने 1,049.5 करोड़ रुप ...और पढ़ें

    HighLights

    1. लीमा रोज मार्टिन तमिलनाडु की सबसे अमीर उम्मीदवार।

    2. उन्होंने 1,049.5 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की।

    3. रियल एस्टेट, व्यापार, गेमिंग से अर्जित धन।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव एक चरण में 23 अप्रैल को होगा। इस चुनाव में इस बार एक ऐसी उम्मीदवार उतर रही हैं, जिनके पास 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।

    ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) की उम्मीदवार लीमा रोज मार्टिन, जो लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन की पत्नी हैं और त्रिची की लालगुडी सीट से तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। लीमा ही इस बार के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।

    तमिलनाडु चुनाव की सबसे अमीर उम्मीदवार

    लीमा ने सोमवार को अपने नामांकन पत्रों के साथ जमा किए गए हलफनामे में कुल 1,049.5 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। इसके साथ ही वह राज्य में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में सबसे अमीर उम्मीदवार बन गई हैं।

    • लीमा ने अपनी चल संपत्ति का मूल्य 139.6 करोड़ रुपये और अपने पति की चल संपत्ति का मूल्य 3,262 करोड़ रुपये बताया है।
    • लीमा की अचल संपत्ति का मूल्य 909.9 करोड़ रुपये और उनके पति की अचल संपत्ति का मूल्य 887.3 करोड़ रुपये आंका गया है।
    • लीमा रोज मार्टिन ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपनी वार्षिक आय 9.8 करोड़ रुपये और अपने पति की वार्षिक आय 11.3 करोड़ रुपये बताई है।

    रियल एस्टेट, व्यापार और गेमिंग से कमाया पैसा

    लीमा रोज मार्टिन की उम्र 58 साल है। लीमा कोयंबटूर की रहने वाली हैं और इन्होंने एक सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल से छठी कक्षा तक पढ़ाई की है।

    लीमा ने अपने 159 पन्नों के चुनावी हलफनामे में रियल एस्टेट, व्यापार, गेमिंग और होटल सेवाओं सहित कई क्षेत्रों में किए गए निवेश की भी जानकारी दी है।

    लीमा और उनके पति AIADMK और DMK सहित कई राजनीतिक दलों को चंदा भी दे चुके हैं। इनके बेटे, जोस डाइसन मार्टिन, जिन्हें आश्रित के तौर पर दिखाया गया है, उसकी वार्षिक आय 19.5 करोड़ रुपये है।

    यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग ने 9 से 29 अप्रैल तक एग्जिट पोल पर लगाई रोक, प्रचार के लिए 'साइलेंस पीरियड' लागू

    यह भी पढ़ें- भारत के सबसे उन्नत परमाणु रिएक्टर ने पार किया पहला पड़ाव, क्रिटिकैलिटी स्टेज तक पहुंचा प्रोटोटाइप PFBR

    खबरें और भी