विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लश्कर के आतंकी को मार गिराया

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Tue, 10 Jan 2017 10:16 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 10 Jan 2017 10:23 PM (GMT+05:30)

मारे गए आतंकी के अन्य दो साथियों को जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए सैन्य अभियान जारी है।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के हाजिन-बांडीपोर में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान एक जवान भी जख्मी हो गया। फिलहाल, मारे गए आतंकी के अन्य दो साथियों को जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए सैन्य अभियान जारी है।

मारे गए आतंकी की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन वह लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित पाकिस्तान मूल का आतंकी है। उसकी उम्र लगभग 20 वर्ष थी। उसके पास एक एसाल्ट राइफल, चार मैगजीन, 80 कारतूस, दो हैंड ग्रेनेड, एक यूबीजीएल ग्रेनेड, पांच डेटोनेटर, एक रेडियो सेट, चार पेंसिल सेल, एक तार, एक मोबाइल फोन, एक रेडियो सेट, एक मैट्रिक्स शीट, एक डायरी, एक पाऊच, पेचकस और भारतीय मुद्रा मिली है।

मारा गया आतंकी अपने साथियों संग बीते एक सप्ताह से हाजिन में लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। एक बार वह घेराबंदी तोड़ कर भागने में भी कामयाब रहे थे। ये दिसंबर के दौरान सरहद पार से कश्मीर में घुसपैठ कर आए थे। एसएसपी बांडीपोर जुल्फिकार आजाद ने बताया कि सुबह पता चला कि लश्कर के आतंकी हाजिन कस्बे के पर्रे मुहल्ले में देखे गए हैं। उसी समय सेना की 13 आरआर व राज्य पुलिस के एसओजी के जवानों के संयुक्त कार्यदल का गठन कर आतंकियों को जिंदा या मुर्दा पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया। सुरक्षाबलों ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया

सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने सुबह करीब छह बजे पर्रे मुहल्ले की घेराबंदी करते हुए जैसे ही आतंकी ठिकाने की तरफ बढ़ने का प्रयास किया, आतंकियों को पता चल गया। उन्होंने घेराबंदी तोड़ भागने का प्रयास करते हुए सुरक्षाबलों पर पहले ग्रेनेड फेंका। उसके बाद स्वचालित हथियारों से फायरिंग की। इसमें एक जवान जख्मी हो गया।

सेना के जवानों ने घुसपैठिए मार गिराए

जिले के गुलपुर सेक्टर में सेना के जवानों ने आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम बनाते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। हालांकि अभी तक सेना के जवान दोनों आतंकियों के शवों को नहीं उठा पाए हैं। मंगलवार की सुबह सेना के जवानों ने तीन से चार आतंकियों के दल को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते हुए देखा। सेना के जवानों ने तत्काल आतंकियों को रुकने के लिए कहा, लेकिन चेतावनी को अनसुना करते हुए आतंकियों ने सेना के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी और दो आतंकियों को ढेर कर दिया। दोनों आतंकियों के शव सीमा पर पड़े हुए हैं। सेना के जवान जैसे ही आतंकियों के शवों को उठाने के लिए जाते हैं, उसी समय गोलाबारी शुरू हो जाती है।

प्रारंभिक जांच में बीएसएफ को नहीं मिला खराब खाने का सुबूत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।