Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कर्नाटक: लिंगायत संत का पंखे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट में लगाया उत्पीड़न का आरोप

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Tue, 25 Oct 2022 12:55 PM (IST)

    fकर्नाटक में एक लिंगायत संत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। संत का शव मठ में पंखे से लटका मिला है। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर लि ...और पढ़ें

    Karnataka News: लिंगायत संत की संदिग्ध हालत में मौत
    Karnataka News: लिंगायत संत की संदिग्ध हालत में मौत

    रामनगर, एजेंसी। कर्नाटक के रामनगर में लिंगायत संत की मौत का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि कंचुगल बंदेमठ के एक लिंगायत संत अपने मठ में मृत पाए गए हैं। संत की मौत की किस वजह से हुई इसका पता अभी नहीं चल सका है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि संत को ब्लैकमेल किया जा रहा था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

    अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज

    कुदुर पुलिस ने जानकारी देते हुए संत का शव 24 अक्टूबर को मठ के पूजाघर में मिला है। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर लिया है। मृतक संत का नाम बसवलिंगेश्वर स्वामी था और वह कंचुगल मठ के प्रमुख संत थे। पुलिस स्वामी के पुराने रिकार्ड खंगाल रही है। पुलिस को संत का शव पंखे पर लगे फंदे से लटका मिला है।

    पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट

    पुलिस को संत के शव के पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि सुसाइड पेज में उन्होंने कुछ लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। सुसाइड नोट में उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया गया है। सुसाइड नोट से ये भी पता चलता है कि कुछ लोग संत को मठ से हटाना चाह रहे थे। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।

    25 सालों से थे मठाधीश

    जानकारी के मुताबिरक, बसवलिंगेश्वर स्वामी बीते 25 सालों से कंचुगल मठ के मठाधीश थे। उन्होंने 1997 में इसकी जिम्मेदारी संभाली थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को काफी देर तक बसवलिंगेश्वर ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। वह फोन का जवाब भी नहीं दे रहे थे। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान था। संत का शव पंखे में लगे फंदे से लटक रहा था। मामले की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें:

    Vadodara Violence: वडोदरा में दिवाली की रात दो समुदायों के बीच पथराव, दंगाइयों ने पुलिस पर फेंके पेट्रोल बम

    Coimbatore cylinder blast: तमिलनाडु सिलिंडर ब्लास्ट में 5 लोगों को किया गया गिरफ्तार, हाई अलर्ट पर पुलिस