विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: इस चुनाव में मुकाबला 'विकास' और 'जिहाद' के बीच, तेलंगाना में अमित शाह ने भरी हुंकार

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Thu, 09 May 2024 03:41 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024 चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय ...और पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 2024 का चुनाव राहुल गांधी बनाम नरेंद्र मोदी- अमित शाह
  2. यह चुनाव पीएम की 'भारतीय गारंटी' और राहुल गांधी की 'चीनी गारंटी' के बीच

पीटीआई, हैदराबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को तेलंगाना के भोंगिर लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। अमित शाह ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि 2024 का चुनाव राहुल गांधी बनाम नरेंद्र मोदी है और यह विकास के लिए वोट और 'जिहाद के लिए वोट' के बीच मुकाबला है।

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'भारतीय गारंटी' के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'चीनी गारंटी' के बीच है। उन्होंने कांग्रेस, बीआरएस और एआईएमआईएम को तुष्टिकरण का त्रिकोण बताते हुए कहा कि ये पार्टियां रामनवमी जुलूस नहीं निकलने देतीं और सीएए का भी विरोध करती हैं।

गृह मंत्री ने विपक्ष पर लगाए कई आरोप

गृह मंत्री ने कहा, "ये लोग 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' (17 सितंबर) मनाने की अनुमति नहीं देते हैं। ये लोग सीएए का विरोध करते हैं। ये लोग तेलंगाना को शरिया और कुरान के आधार पर चलाना चाहते हैं।"

अमित शाह ने कहा कि अब तक हुए लोकसभा चुनावों के तीन चरणों में भाजपा लगभग 200 सीटें हासिल करेगी और पार्टी को 400 सीटों के लक्ष्य को पार करने में मदद करने के लिए तेलंगाना में मतदान की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- एमपी बीजेपी प्रवक्ता गोविंद मालू का दिल का दौरा पड़ने से निधन, अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम मोहन यादव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।