Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: तृणमूल नेता प्रसून बनर्जी के कथित वीडियो को लेकर BJP भड़की, केंद्रीय बलों और चुनाव आयोग को धमकाने का लगाया आरोप

    Updated: Sun, 17 Mar 2024 11:36 PM (IST)

    मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए टीएमसी नेता पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कोई केवल कल्पना कर सकता है कि उन्होंने ...और पढ़ें

    तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार प्रसून बनर्जी के एक कथित वीडियो को लेकर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने हमला बोला है।
    तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार प्रसून बनर्जी के एक कथित वीडियो को लेकर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने हमला बोला है।

    एएनआई, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए मालदा उत्तर सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार प्रसून बनर्जी के एक कथित वीडियो को लेकर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने हमला बोला है। मालवीय ने कहा कि प्रसून बनर्जी आईपीएस पद छोड़ने के बाद अब अर्धसैनिक बलों और चुनाव आयोग को डरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रसून लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए और अब केंद्रीय एजेंसियों को चेतावनी दे रहे हैं।

    मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए टीएमसी नेता पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कोई केवल कल्पना कर सकता है कि उन्होंने एक पुलिस अधिकारी के रूप में क्या किया है! सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रसून अर्धसैनिक बलों और चुनाव आयोग को कथित तौर पर धमकाते दिख रहे हैं। हालांकि, दैनिक जागरण समूह इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।