Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lunar Eclipse 2023: 28-29 अक्टूबर को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में किस समय और कहां आएगा नजर

    By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 01:20 PM (IST)

    28 और 29 अक्टूबर की रात आंशिक चंद्रग्रहण लगने वाला है। 14 अक्टूबर को वलयाकार सूर्य ग्रहण के बाद महीने की दूसरी खगोलीय घटना है। यह चंद्र दृश्य यूरोप एश ...और पढ़ें

    इस सप्ताह लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण
    इस सप्ताह लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

    HighLights

    1. 28-29 अक्टूबर की रात को लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण
    2. भारत के कई हिस्सों से आएगा नजर
    3. 1 घंटा 19 मिनट का होगा चंद्र ग्रहण

    ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। इस सप्ताह आसमान में एक बार फिर खूबसूरत खगोलीय घटना देखने को मिलने वाली है। दरअसल, 28 और 29 अक्टूबर की रात आंशिक चंद्र ग्रहण लगने वाला है। 14 अक्टूबर को वलयाकार सूर्य ग्रहण के बाद महीने की दूसरी खगोलीय घटना है।

    इन जगहों पर दिखेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

    Space.com की रिपोर्ट के मुताबिक, यह चंद्र दृश्य यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, उत्तर/पूर्व-दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका सहित विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई देगा।

    साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत के दिल्ली, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, कोल्हापुर, कोलकाता और लखनऊ, मदुरै, मुंबई, नागपुर, पटना, रायपुर, राजकोट, रांची, आगरा, रेवाड़ी,अजमेर, शिमला, सिलचर, उदयपुर, उज्‍जैन, चेन्नई, हरिद्वार, द्वारका, मथुरा, हिसार, वडोदरा, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, कानपुर,अहमदाबाद, अमृतसर, बेंगलुरु भोपाल, भुवनेश्‍वर, चंडीगढ़, देहरादून, लुधियाना समेत कई शहरों में दिखेगा।

    1 घंटा 19 मिनट का होगा ग्रहण

    प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने कहा है कि भारत में, विशेष रूप से, आधी रात को चंद्रमा के धीरे-धीरे गायब होता नजर आएगा। चंद्रमा 28 अक्टूबर की आधी रात को चांद उपछाया चरण में प्रवेश करेगा और 29 अक्टूबर के शुरुआती घंटों में पूरी तरह से गायब हो जाएगा। इस चंद्र ग्रहण का उपछाया चरण 29 अक्टूबर को सुबह 1:05 बजे शुरू होगा और 2:24 बजे समाप्त हो जाएगा। सरकारी एजेंसी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ग्रहण कुल 1 घंटा 19 मिनट के लिए लगेगा।

    यह भी पढ़ें: Dussehra 2023: राम बनें रावण नहीं, दशानंद की इन दस गलतियां से लें बड़ा सबक...

    2025 में लगेगा अगला चंद्र ग्रहण

    भारत में अगला चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, 2025 को होगा और यह पूर्ण ग्रहण होगा। चंद्रमा को पृथ्वी की छाया में नग्न आंखों से देखना पूरी तरह से सुरक्षित होता है। In-The-Sky.org ने उन जगहों की जानकारी दी है, जहां से चंद्र ग्रहण देखा जा सकता है। विशेष रूप से नई दिल्ली से इस खगोलीय घटना का दक्षिण-पश्चिमी दृश्य देखा जा सकता है। In-The-Sky.org के मुताबिक, ग्रहण के आखिरी समय में चंद्रमा क्षितिज से 62 डिग्री ऊपर स्थित होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Dussehra 2023: देश के कई राज्यों में अनोखे तरह से मनाया जाता है दशहरा, सेलिब्रेशन देखने विदेशों से आते हैं सैलानी