Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP News: 'इस्लाम कुबूल कर निकाह करो...', प्रेमी ने हिंदू युवती का गला रेता

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 01:01 PM (GMT+05:30)

    बुरहानपुर में एक हिंदू महिला भगवती धानुक की रईस खान नामक एक व्यक्ति ने हत्या कर दी। दोनों प्रेम संबंध में थे लेकिन रईस द्वारा इस्लाम अपनाने के दबाव के ...और पढ़ें

    आरोपी रईस खान और मृतक हिंदू महिला भगवती धानुक। फोटो- जेएनएन
    आरोपी रईस खान और मृतक हिंदू महिला भगवती धानुक। फोटो- जेएनएन

    HighLights

    1. शख्स ने हिंदू महिला को मौत के घाट उतारा।
    2. महिला पर इस्लाम कुबूल करने और निकाह करने का बनाया दबाव।
    3. इनकार के बाद शख्स ने चाकू से रेता महिला का गला।

    जेएनएन, बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से लव जिहाद का मामला सामने आया है। दूसरे धर्म के एक शख्स ने हिंदू महिला को मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला की पहचान भगवती धानुक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी रईस खान को हिरासत में ले लिया है।

    35 वर्षीय भगवती धानुक तलाकशुदा थी। भगवती और रईस का कई सालों से प्रेम संबंध था। शुक्रवार की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ और रईस ने चाकू से भगवती का गला रेत दिया।

    यह भी पढ़ें- पहलगाम हमले के आतंकी के जनाजे में हाई वोल्टेज ड्रामा, लश्कर के कमांडर को लोगों ने खदेड़ा

    मौके पर पहुंची पुलिस

    यह मामला मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में स्थित नावरा गांव का है। पुलिस को अगली सुबह हत्या की भनक लगी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भगवती के शव को कब्जे में लिया। साथ ही पुलिस ने भगवती के कातिल रईस खान को भी गिरफ्तार कर लिया।

    तलाकशुदा थी महिला

    जानकारी के अनुसार, भगवती एक हिंदू महिला थी, जिसका पहला पति पुलिसकर्मी था। हालांकि, भगवती ने पहले पति से तलाक ले लिया और रईस के साथ रिलेशनशिप में आ गई। रईस ने भी अपनी पत्नी को तलाक दे दिया है, जिसका मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।

    रईस ने रेता महिला का गला

    भगवती और रईस कई सालों से एक साथ रहते थे। जानकारी के अनुसार रईस लगातार भगवती पर इस्लाम कुबूल करने और निकाह करने का दबाव बना रहा था। भगवती ने रईस की बात मानने से इनकार कर दिया। इसे लेकर ही शुक्रवार की रात दोनों का झगड़ा हो रहा था और आखिर में रईस ने भगवती को मौत के घाट उतार दिया।

    खबरें और भी

    फांसी की मांग

    बुरहानपुर में हुए इस हत्याकांड के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। कई हिंदू संगठनों ने आरोपी के लिए फांसी की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही

    यह भी पढ़ें- 'एक सच्चा भारतीय कभी ऐसा नहीं कहेगा...', चीन को लेकर राहुल गांधी के बयान पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी