Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Madurai Train Fire: 'खिड़की से देखा तो आग ही आग, दरवाजा तोड़कर बचाई जान'; प्रत्यक्षदर्शियों ने और क्या कहा

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 01:23 PM (IST)

    Madurai Train Fire Update News पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में लगी भीषण आग को बुझा दिया गया है। तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास इस ट्रेन में लगी आग ...और पढ़ें

    Madurai Train Fire Update News मदुरै ट्रेन में लगी आग।
    Madurai Train Fire Update News मदुरै ट्रेन में लगी आग।

    HighLights

    1. मदुरै ट्रेन हादसे में भीषण आग से 9 लोगों की मौत।
    2. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई हादसे की पूरी कहानी।
    3. प्राइवेट कोच में पार्टी करना भारी पड़ा।

    नई दिल्ली, एजेंसी। Madurai Train Fire तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास आज एक बड़ा ट्रेन हादसा देखने को मिला है। यहां स्टेशन पर खड़ी पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई। ट्रेन लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी और आग की वजह से इसमें मौजूद 65 यात्रियों में से 9 की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए।

    आग की जानकारी मिलते ही यात्रियों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई, जिसके कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी कहानी बयां की।

    प्राइवेट कोच में पार्टी करना पड़ा भारी

    दरअसल, पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस ट्रेन (Tamil Nadu Train Fire) लखनऊ से रामेशवरम जा रही थी और इसके एक प्राइवेट कोच में पार्टी चल रही थी। अधिकारियों ने बताया कि निजी कोच में पार्टी चल रही थी और इसमें यात्री छिपाकर गैस सिलेंडर ले गए थे, जिस कारण इसमें आग लग गई। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से ले जाया गया सिलेंडर ही आग का कारण बना।

    पलाश न होता तो बच नहीं पाते...

    ट्रेन में सवार एक यात्री रेखा जो अब अस्पताल में भर्ती हैं, उन्होंने बताया कि मैं बीच वाली सीट पर लेटी थी और आग लगने का शोर सुना। उन्होंने कहा कि हम सभी तुरंत भागे और बड़ी खिड़की के पास पहुंचे, लेकिन वह सब बंद थी। यात्री ने बताया कि हमने बमुश्किल एक पलाश की मदद से दरवाजा खोला और बाहर भागे। 

    यात्री ने बताया कि जो लोग पीछे थे वे भागे और जो वहीं बैठे थे वो फंस गए।

    दूसरे प्रत्यक्षदर्शी अशोक कुमार ने बताया कि हम सो रहे थे और अचानक आग लग गई और दरवाजे और खिड़कियां चारों तरफ से बंद हो गए। हमें चाबियां नहीं मिलीं और फिर हमने प्लायर (पलाश) पाया और दरवाजा तोड़ दिया। कुछ लोग भागने में सफल रहे, बाकी फंस गए थे। 

    खबरें और भी

    कैसे लगी आग?

    दरअसल, प्राइवेट कोच में लोग छुपाकर गैस सिलेंडर  लेकर जा रहे थे। वो जैसे ही खाना बनाने लगे इसमें आग लग गई।