यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tamilnadu: 25 अक्टूबर आठ घंटे के लिए बंद रहेगा मदुरै का मीनाक्षी मंदिर, जानें वजह
तमिलनाडु के मदुरै में मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर सूर्य ग्रहण के मद्देनजर मंगलवार 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक बंद रहेगा। भक्तों को सुबह ...और पढ़ें

तमिलनाडु, एजेंसी: तमिलनाडु के मदुरै में मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर सूर्य ग्रहण के मद्देनजर मंगलवार 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक बंद रहेगा। भक्तों को सुबह 11 बजे से लेकर शाम सात बजे तक मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंदिर प्राधिकरण ने यह जानकारी दी है। यह दिशानिर्देश मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर के सभी उप-मंदिरों पर भी लागू होगा।
सूर्य ग्रहण की कुल अवधि

शक्ति ज्योतिष केन्द्र लखनऊ के पण्डित शक्तिधर त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय समय के अनुसार खंडग्रास सूर्य ग्रहण का स्पर्श दिन के 04:29 बजे और मोक्ष 05:42 पर होगा। ग्रहण की कुल अवधि 40 मिनट है। देश के अलग अलग स्थानों पर इसके स्पर्श का समय अलग-अलग होगा और मोक्ष भी सूर्यास्त के स्थानीय समय के अनुसार होगा। लखनऊ में ग्रहण के स्पर्श का समय सायं 04:37 तथा मोक्ष का समय 05:29 बजे का है। ग्रहण के आठ घंटे पहले सामान्य सूतक तथा चार घंटे पहले पूर्ण सूतक लग जाता है।
यह भी पढ़ें- Diwali 2022: इस बार दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा नहीं होगी, ज्योतिषी बता रहे इसका कारण
सूर्य ग्रहण पर क्या न करें
सूर्य ग्रहण पर सूतक लगने के बाद कुछ भी खाना, पीना, पढ़ना, पढ़ाना, सोना आदि वर्जित है। घर के मंदिर का पट न खोलें। पका भोजन रखा हो तो उसे ग्रहण के बाद ना खाएं। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को ध्यान रखना होता है कि उन्हें न तो सोना चाहिए न ही किसी वस्तु को काटना या सिलना चाहिए।
सूर्य ग्रहण पर क्या करें
सूर्य ग्रहण पर सूतक से लेकर मोक्ष तक भजन, कीर्तन, रामायण पाठ या नाम जप आदि अवश्य ही करना चाहिए।खाने पीने की वस्तु में तुलसी पत्र या कुश डाल दें। मोक्ष के बाद घर में बने मन्दिर की सफाई करें, मूर्तियों, देवी देवता के चित्रों को स्नान कराएं।
खबरें और भी
तुला और मीन राशि वाले सवाधान
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार तुला राशि में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, इसलिए तुला और मीन राशि वालों को यह ग्रहण बिल्कुल नहीं देखना चाहिए। इस राशि के जातकों को ग्रहण काल के दौरान विशेष सावधान रहने की जरूरत है। ग्रहण काल के दौरान इनके ग्रहण का दर्शन नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण 2022 : दीपावली, काली पूजा, गोवर्द्धन पूजा, भाई दूज व चित्रगुप्त पूजा पर पड़ेगा असर, करें यह काम
ग्रहण का किस राशि पर क्या होगा प्रभाव
- मेष - स्त्री कष्ट
- वृष - सुख
- मिथुन - चिन्ता
- कर्क - व्यथा
- सिंह - लक्ष्मी प्राप्ति
- कन्या - क्षति
- तुला - घात
- वृश्चिक - हानि
- धनु - लाभ
- मकर - सुख
- कुम्भ - मान नाश
- मीन - अति कष्ट