Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र: हत्या का मामला सुलझाने में खोजी कुत्ते ने की मदद, आरोपित गिरफ्तार

    Updated: Fri, 01 May 2026 02:16 AM (IST)

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हत्या के एक मामले को सुलझाने में पुलिस के एक खोजी कुत्ते ने बड़ी भूमिका निभाई। इस मामले में आरोपित को मुंबई से गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

    आरोपित को मंगलवार को मुंबई के लोअर परेल से गिरफ्तार किया गया (सांकेतिक तस्वीर)

    आरोपित को मंगलवार को मुंबई के लोअर परेल से गिरफ्तार किया गया (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. आरोपित को मंगलवार को मुंबई के लोअर परेल से गिरफ्तार किया गया

    2. एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित का सिर और चेहरा कुचल दिया गया था

    पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हत्या के एक मामले को सुलझाने में पुलिस के एक खोजी कुत्ते ने बड़ी भूमिका निभाई। इस मामले में आरोपित को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया।

    आरोपित योगेश एकनाथ राणे ने पैसों के विवाद को लेकर अपने दोस्त राजेश योगीराज प्रभुल्कर की हत्या कर दी थी। 21 अप्रैल को खडावली क्षेत्र में भाटसा नदी के पास पीडि़त का शव मिला था।

    एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित का सिर और चेहरा कुचल दिया गया था। शव मिलने के बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया।

    पुलिस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, श्वान दस्ते के सदस्य 'बेली' ने शव के पास मिली वस्तुओं के आधार पर जांचकर्ताओं को खडावली रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया।

    पुलिस ने जांच के बाद राणे की संदिग्ध के रूप में पहचान की। राणे मुंबई में घूमता रहता था और पहचान छिपाने के लिए हमेशा टोपी पहनता था। वह भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अक्सर रास्ता बदलता रहता था। आरोपित को मंगलवार को मुंबई के लोअर परेल से गिरफ्तार किया गया।