Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कर्नाटक में बड़ा हादसा: नदी में डूबने से एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

    Updated: Sun, 24 May 2026 05:10 PM (IST)

    कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में भटकल के पास थट्टे हक्कालु नदी में बड़ा हादसा हुआ। नदी में डूबने से एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई है। ...और पढ़ें

    भटकल नदी में डूबने से 7 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत (फोटो सोर्स- पीटीआई)

    भटकल नदी में डूबने से 7 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत (फोटो सोर्स- पीटीआई)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में थट्टे हक्कलू नदी में तेज धाराओं के कारण सीपियां इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे एक ही परिवार के 10 लोगों की डूबने से मौत हो गई। इनमें सात महिलाएं शामिल हैं। घटना में दो अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

    पुलिस के अनुसार, शिराली गांव के लगभग 14 लोग नदी में सीपियां इकट्ठा करने के लिए उतरे थे। इस दौरान वे पानी के स्तर का सही आकलन किए बिना नदी के गहरे हिस्से में चले गए। अचानक तेज धारा में फंसकर एक या दो लोग बह गए। इसके बाद पानी में फंसे लोगों को बचाने के प्रयास में कुछ व्यक्ति नदी में कूद गए।

    इस दौरान तेज धारा में और भी लोग फंस गए। अब तक 10 शव बरामद किए जा चुके हैं और दो व्यक्ति लापता हैं। दो महिलाओं को बचा लिया गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव कर्मी, पुलिस दल और स्थानीय निवासी खोज अभियान जारी रखे हुए हैं।

    पुलिस ने बताया कि यह घटना क्षेत्र में बारिश के कारण नदी की धारा तेज होने की वजह से हुई, जिससे कई लोग बह गए। नदी से सीपियां इकट्ठा करना कुछ समुदायों के लिए आजीविका का साधन है, जो मछली पकड़ने जैसा ही है। इसमें शामिल कई लोग इस काम में अनुभवी थे।

    खबरें और भी

    पीएम और सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

    घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने प्रत्येक पीड़ित के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है।

    AIIMS भोपाल में हुआ त्विषा का दूसरा पोस्टमार्टम: लाल जोड़े में श्मशान घाट लाया जा रहा शव, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार