विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मलेशिया एयरलाइंस के इंजन में तकनीकी खराबी के बाद चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में 186 यात्री थे सवार

Published: Mon, 07 Sep 2026 06:37 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2026 06:49 PM (IST)

कुआलालंपुर से चेन्नई आ रही मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH156 में तकनीकी खराबी के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग ...और पढ़ें

मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH156 की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH156 की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। कुआलालंपुर से चेन्नई आ रही मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH156 में उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस विमान में कुल 186 यात्री सवार थे।

इंजन नंबर 2 में आई थी खराबी

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उड़ान के दौरान प्लेन के दूसरे इंजन में कुछ समस्या महसूस हुई।

पायलट ने सतर्कता बरतते हुए तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

एयरपोर्ट पर अलर्ट, सभी यात्री सुरक्षित

आपातकालीन स्थिति की सूचना मिलते ही चेन्नई हवाई अड्डे पर तुरंत फायर टेंडर, एम्बुलेंस और सीआईएसएफ के जवानों को अलर्ट पर रख दिया गया।

विमान ने रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग की, जिसके बाद सभी 186 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

एयरलाइन प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइन और संबंधित टेक्निकल टीमें विमान और तकनीकी खराबी की और जांच कर रही हैं। साथ ही यह भी बताया कि कामकाज सामान्य है।