Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India-Maldives Row: बाज नहीं आ रहा मालदीव, पहले भारत के खिलाफ उगला जहर; अब तिरंगे का किया अपमान

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 12:28 PM (IST)

    India-Maldives Row पीएम मोदी और भारत के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाली निलंबित नेता मरियम शिउना ने अब तिरंगे का अपमान किया है। मरियम ने भारतीय झंडे क ...और पढ़ें

    India-Maldives Row मालदीव की नेता ने किया तिरंगे का अपमान।
    India-Maldives Row मालदीव की नेता ने किया तिरंगे का अपमान।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। India-Maldives Row मालदीव ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। पहले पीएम मोदी और भारत के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाली निलंबित नेता मरियम शिउना ने अब तिरंगे का अपमान किया है। मरियम ने भारतीय झंडे के खिलाफ एक विवादित पोस्ट किया है। 

    तिरंगे का किया अपमान

    दरअसल, मरियम शिउना ने विपक्षी दल मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) को निशाना बनाते हुए एक पोस्ट साझा किया था। उस पोस्ट में एमडीपी के लोगो की जगह भारतीय तिरंगे में लगे अशोक चक्र को लगाया गया था। हालांकि, मालदीव की इस नेता ने अब पोस्ट को डिलीट कर दिया है।

    अब मांगी माफी

    पोस्ट को हटाने के बाद शिउना ने भारत से माफी मांगी है। शिउना ने एक अन्य पोस्ट में कहा,

    मैं अपनी हालिया पोस्ट के कारण हुए किसी भी भ्रम या अपराध के लिए माफी मांगती हूं। यह मेरे ध्यान में लाया गया कि मेरे द्वारा उपयोग की गई छवि भारतीय ध्वज से मिलती जुलती है। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह पूरी तरह से अनजाने में हुआ था। भविष्य में, मैं अपने द्वारा साझा की जाने वाली सामग्री को सत्यापित करने में अधिक सतर्क रहूंगी, ताकि फिर ये गलती न हो।

    भारत के खिलाफ भी उगला था जहर

    बता दें कि इससे पहले जनवरी में शिउना और दो सहयोगियों अब्दुल्ला महजूम माजिद और मालशा शरीफ ने पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर गलत टिप्पणी की थी। तीनों नेताओं ने लक्षद्वीप को मालदीव के प्रतिद्वंद्वी पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के प्रयास के रूप में बताया था। इसके बाद मुइजू सरकार ने तीनों को निलंबित कर दिया था।