Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manipur: BJP की मणिपुर इकाई ने JP नड्डा को लिखा पत्र, राज्य सरकार पर लगाया संघर्ष रोकने में विफल रहने का आरोप

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 10:39 PM (IST)

    मणिपुर में जातीय हिंसा से उत्पन्न तनाव के बीच भाजपा की राज्य इकाई ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कहा है कि जनता गुस्से में है। पत्र में कह ...और पढ़ें

    मणिपुर भाजपा की राज्य इकाई ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखा पत्र।
    मणिपुर भाजपा की राज्य इकाई ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखा पत्र।

    HighLights

    1. मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच भाजपा की राज्य इकाई ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र
    2. मणिपुर सरकार पर लगाया हिंसा रोकने में असफलता का आरोप

    इंफाल, पीटीआई। मणिपुर में जातीय हिंसा से उत्पन्न तनाव के बीच भाजपा की राज्य इकाई ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कहा है कि जनता गुस्से में है। उन्होंने राज्य सरकार पर जातीय हिंसा रोकने में अब तक विफल रहने का आरोप लगाया है। पत्र पर भाजपा की राज्य इकाई की अध्यक्ष शारदा देवी, उपाध्यक्ष चिदानंद सिंह और छह अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।

    जातीय हिंसा के कारण गुस्से में है जनता

    पत्र में कहा गया है कि जनता का गुस्सा और विरोध अब धीरे-धीरे रुख बदल रहा है। लंबे समय तक अशांत स्थिति इसलिए बनी रही, क्योंकि राज्य सरकार हालात से निपटने में विफल रही। विस्थापित लोगों को उनके 'मूल निवास स्थान' पर तत्काल फिर से बसाने की मांग करते हुए नेताओं ने कहा, हम जानते हैं कि हमारी सरकार राज्य में सामान्य स्थिति वापस लाने के लिए दिन-रात काम कर रही है। हमारी पार्टी भी अपने स्तर पर हालात से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

    यह भी पढ़ेंः Manipur Violence: छात्रों की रैली पर बल प्रयोग करने वालों पर CM सख्त, बोले- सुरक्षाकर्मियों पर होगी कार्रवाई

    सुरक्षाकर्मियों को किया जाएगा दंडितः सीएम

    समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शनिवार को कहा कि जुलाई से लापता दो छात्रों की हत्या में शामिल अपराधियों को हम निश्चित रूप से पकड़ लेंगे। सब कुछ बहुत जल्दी होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग करने वाले सुरक्षाकर्मियों को दंडित किया जाएगा। लापता छात्रों की हत्या से नाराज छात्र इंफाल क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। सीबीआई ने छात्रों की हत्या की जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ेंः मणिपुर के विधायकों का गृह मंत्री शाह से अनुरोध, छात्रों की हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह

    खबरें और भी