विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi US Visit: 23 जून को अमेरिकी CEOs से मुलाकात, 24-25 जून को Egypt यात्रा; ये है PM मोदी का पूरा शेड्यूल

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Mon, 19 Jun 2023 01:36 PM (IST)

PM Modi Visit विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा (फोटो एएनआई)
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा (फोटो एएनआई)

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा 21 जून से शुरू हो रहा है। पीएम मोदी का ये दौरा कई मायनों में काफी अहम माना जा रहा है। इस यात्रा के बारे में विदेश सचिव ने पीएम मोदी के पूरे शेड्यूल की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21-23 जून तक अमेरिकी यात्रा पर रहेंगे।

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने पीएम मोदी के अमेरिकी यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 21 से 23 जून अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की शुरुआत 21 जून सुबह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के हेडक्वार्टर में योगा दिवस समारोह से होगी। न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री कुछ बड़े नेताओं से मुलाकात भी करेंगे। 

उन्होंने कहा कि इस दौरान सबसे महत्वपूर्ण जो मुद्दा रखा जाएगा, वह द्विपक्षीय रक्षा सहयोग होगा। क्वात्रा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की अमेरिका की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। बाद में, 24-25 जून को प्रधानमंत्री मोदी मिस्र की यात्रा पर रहेंगे।

22 जून को व्हाइट हाउस में होगा PM मोदी का स्वागत 

उन्होंने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि 22 जून को व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधित्व स्तर की द्विपक्षीय बैठक होंगी। प्रधानमंत्री मोदी यूएस कांग्रेस को संबोधित भी करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रधानमंत्री मोदी के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।

विदेश सचिव बताया कि 21 जून को पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी में 'स्केलिंग फॉर फ्यूचर' पर आधारित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 21 जून को ही अमेरिका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी के बीच एक निजी मुलाकात होने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।