मेहली मिस्त्री ने टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट के ट्रस्टी पद से दिया इस्तीफा, ईमेल भेजकर अपने निर्णय की जानकारी दी
दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के लंबे समय तक सहयोगी रहे मेहली मिस्त्री ने टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट के ट्रस्टी पद ...और पढ़ें

मेहली मिस्त्री ने टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट के ट्रस्टी पद से दिया इस्तीफा
HighLights
मेहली मिस्त्री ने सीईओ अरुण पट्टाथेयिल को ईमेल भेजकर अपने निर्णय की जानकारी दी
यह ईमेल टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा और अन्य ट्रस्टियों को भी भेजा गया है
एएनआई, नई दिल्ली। दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के लंबे समय तक सहयोगी रहे मेहली मिस्त्री ने टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट के ट्रस्टी पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 30 सितंबर को समाप्त हो रहे अपने कार्यकाल के बाद दोबारा चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय लिया है।
मिस्त्री ने 15 सितंबर को टाटा मेडिकल सेंटर के सीईओ अरुण पट्टाथेयिल को ईमेल भेजकर अपने निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने अनुरोध किया कि उनके ट्रस्टीशिप को न नवीनीकरण करने का निर्णय रिकॉर्ड में रखा जाए।
मिस्त्री ने कहा, मेरा कार्यकाल टाटा मेडिकल सेंटर के ट्रस्टी के रूप में 30 सितंबर, 2026 को समाप्त हो रहा है। मैं फिर से चुनाव में भाग नहीं लेना चाहता।
यह ईमेल टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा और अन्य ट्रस्टियों को भी भेजा गया है। टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट कोलकाता में एक 436-बेड वाला कैंसर अस्पताल संचालित करता है।
