Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Microsoft Server Down: ऑस्ट्रेलिया से लेकर जर्मनी तक माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप, जानिए किन-किन सेवाओं पर पड़ा असर

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Fri, 19 Jul 2024 03:35 PM (IST)

    विश्वभर में माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में आई समस्या की वजह से दुनियाभर में विमान सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। Microsoft के सर्वर ठप होने के कारण दुनियाभर में ब ...और पढ़ें

    Microsoft Server Down: दुनियाभर में सर्वर समस्या की वजह विमान सेवाएं प्रभावित हुई है।(फोटो सोर्स: जागरण)
    Microsoft Server Down: दुनियाभर में सर्वर समस्या की वजह विमान सेवाएं प्रभावित हुई है।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. दुनियाभर के विंडोज का सर्वर डाउन।
    2. एयरलाइंस कंपनियां मैनुअल प्रोसेस को फॉलो कर रही है।
    3. Maruti Suzuki पर भी Microsoft के सर्वर डाउन का असर

    पीटीआई, नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में आई समस्या की वजह से दुनियाभर में विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई देशों में विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने कहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से विमान सेवाएं प्रभावित हुई है। कई विमानन कंपनियों के फ्लाइट उड़ान नहीं भर पा रही हैं।

    विश्वभर में Windows पर काम करने वाले सिस्टम को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर ठप (Microsoft Server Outage) होने की वजह से दुनियाभर में बैंक से लेकर एयरलाइन्स तक की सर्विसेस बाधित हुई हैं।

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सेवाएं प्रभावित 

    माइक्रोसॉफ्ट की बीएसओडी प्रॉब्लम का असर देश भर की कई एयरलाइंस कंपनियों पर भी पड़ा है। इंडिगो, अकासा और स्पाइसजेट एयरलाइंस के चेक इन सिस्टम डाउन हो गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर सर्वर डाउन का असर पड़ा है।

    जानकारी के मुताबिक, एयरलाइंस कंपनियां मैनुअल प्रोसेस को फॉलो कर रही है। 

    टेकनिकल फॉल्ट पर एयर इंडिया ने भी जानकारी देते हुए कहा कि विमान कंपनी की डिजिटल सिस्टम भी प्रभावित हुई है।

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित

    दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी दी कि वैश्विक आईटी समस्या के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुई हैं। हम अपने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए अपने सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

    यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन या ग्राउंड हेल्प डेस्क से संपर्क में रहें। हमें अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है।

    आईटी मंत्रालय सिस्टम आउटेज पर माइक्रोसॉफ्ट से बातचीत कर रहे हैं। केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर लिखा,"एमईआईटीवाई वैश्विक आउटेज के संबंध में माइक्रोसॉफ्ट और उसके सहयोगियों के संपर्क में है। इस आउटेज का कारण पहचान लिया गया है और समस्या को हल करने के लिए अपडेट जारी कर दिए गए हैं। सीईआरटी एक तकनीकी सलाह जारी कर रहा है। एनआईसी नेटवर्क प्रभावित नहीं है।"

    खबरें और भी

    ऑस्ट्रेलिया सरकार ने बुलाई आपातकालीन बैठक 

    अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई एयरपोर्ट पर चेक-ईन सेवाएं बंद हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा अमेरिकी एयरलाइंस सर्विस पर असर पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने आपातकाल बैठक बुलाई है। ब्रिटिश समाचार चैनल स्काई न्यूज पर लाइव प्रसारण बंद हो चुका है।

    समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी के बर्लिन एयरपोर्ट से विमानों के टेकऑफ बंद है। वहीं, एयरपोर्ट पर विमान सेवा रोक दी गई है।

    यह कोई साइबर अटैक नहीं: जॉर्ज कर्ट्ज

    ब्रिटेन की रेक्राउडस्ट्राइक के अध्यक्ष और सीईओ जॉर्ज कर्ट्ज ने ट्वीट किया,"सर्विस डाउन को लेकर क्राउडस्ट्राइक के संस्थापक जॉर्ज कुर्ट्ज ने प्रितिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा,"क्राउडस्ट्राइक उन ग्राहकों के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहा है जो विंडोज होस्ट के लिए एक एकल सामग्री अपडेट में पाए गए दोष से प्रभावित हैं। मैक और लिनक्स इस सर्वर डाउन से प्रभावित नहीं हैं।"

    उन्होंने आगे कहा कि यह कोई सुरक्षा घटना या साइबर अटैक नहीं है। समस्या की पहचान कर ली गई है, उसे अलग कर दिया गया है और उसका समाधान कर दिया गया है। क्राउडस्ट्राइक ग्राहकों की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हमारी टीम पूरी तरह से तैयार है।"

    यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki पर भी Microsoft के सर्वर डाउन का असर, पिछले 3 घंटे से काम ठप

    यह भी पढ़ें:Blue Screen Of Death: दुनियाभर के विंडोज यूजर्स परेशान, बार-बार रीस्टार्ट हो रहे कंप्यूटर