विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एयरपोर्ट पर सेना के अधिकारी की दबंगई, SpiceJet के कर्मचारियों को इतना मारा कि फ्रैक्चर हो गई रीढ़ की हड्डी

Published: Sun, 03 Aug 2025 03:04 PM (IST)Updated: Sun, 03 Aug 2025 03:09 PM (IST)

श्रीनगर एयरपोर्ट पर एक सैन्य अधिकारी पर स्पाइसजेट के स्टाफ के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। अधिकारी 16 ...और पढ़ें

फ्लाइट में केवल 7 किलो वजन के केबिन बैग की ही अनुमित होती है (फोटो: स्क्रीनग्रैब)
फ्लाइट में केवल 7 किलो वजन के केबिन बैग की ही अनुमित होती है (फोटो: स्क्रीनग्रैब)

HighLights

  1. एयरलाइन स्टाफ के साथ मारपीट करने का मामला
  2. श्रीनगर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था प्लेन
  3. चेक इन के दौरान स्पाइसजेट के स्टाफ ने रोक लिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। श्रीनगर एयरपोर्ट पर एक सैन्य अधिकारी द्वारा एयरलाइन स्टाफ के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेना का एक अधिकारी स्पाइटजेट की फ्लाइट संख्या SG-386 से श्रीनगर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचा था। सेना के इस अधिकारी का अभी तक नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।

एयरलाइन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मामला 26 जुलाई का है। सैन्य अधिकारी 16 किलोग्राम वजन के दो केबिन बैग लेकर फ्लाइट में जाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन चेक इन के दौरान स्पाइसजेट के स्टाफ ने उसे रोक लिया। दरअसल फ्लाइट में केवल 7 किलो वजन के केबिन बैग की ही अनुमति होती है।

एक्स्ट्रा पेमेंट पर भड़का अधिकारी

7 किलोग्राम से अधिक का वजन ले जाने के लिए अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता है। इस बात की जानकारी सैन्य अधिकारी को भी दी गई। उससे अतिरिक्त भुगतान कर चेक इन पूरा करने के लिए कहा गया। लेकिन इस पर वह भड़क गया। उसने सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी किए बिना ही जबरन एयरोब्रिज में घुसने की कोशिश की।

जब उसे रोकने की कोशिश की गई, उसने वहां मौजूद स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्पाइसजेट ने बताया कि उनका एक कर्मचारी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा, लेकिन आरोपी उसे तब भी लात-घूंसों से पीटता रहा। आरोपी ने दूसरे कर्मचारियों के जबड़े तोड़ दिए। एक कर्मचारी की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर तक हो गया। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। स्पाइसजेट ने सिविल एविएशन मिनिस्ट्री को लेटर लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। सेना ने भी घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच की जा रही है। स्पाइसजेट आरोपी को नौ फ्लाई लिस्ट में भी डालने की तैयारी कर रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- एक बार नहीं पांच बार लेट हुई स्पाइसजेट की उड़ान, यात्रियों ने दिल्ली हवाई अड्डे पर किया हंगामा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।