यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंत्री बालाजी को नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत 28 अगस्त तक बढ़ी
कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी की न्यायिक हिरासत 28 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। MP/MLA चेन्नई की विशेष अदालत ने जेल अधिकार ...और पढ़ें

HighLights
- मंत्री सेंथिल बालाजी की न्यायिक हिरासत बढ़ी
- 28 अगस्त तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
- कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला
चेन्नई, एएनआई। कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी की न्यायिक हिरासत 28 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। MP/MLA, चेन्नई की विशेष अदालत ने जेल अधिकारियों को सुनवाई के लिए उक्त तिथि पर बालाजी को पेश करने का निर्देश दिया है।
Tamil Nadu minister Senthil Balaji's judicial custody extended till August 28, in the alleged money laundering case. Special Court for MP/MLA, Chennai instructs the jail authorities to produce Balaji on the said date for a physical hearing.
— ANI (@ANI) August 25, 2023
जॉब घोटाला मामले में गिरफ्तार
इससे पहले भी जस्टिस एएस बोपन्ना और एमएम सुंदरेश की पीठ ने मद्रास उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली बालाजी की याचिका खारिज करते हुए कैश फॉर जॉब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी हिरासत में पूछताछ की अनुमति दी थी।
सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल हुए थे भर्ती
बिजली, निषेध और उत्पाद शुल्क मंत्री बालाजी को सीने में दर्द की शिकायत के बाद 14 जून को गिरफ्तार कर चेन्नई के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 15 जून को मद्रास उच्च न्यायालय ने उनकी पसंद के निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने की अनुमति दी थी। बाद में उन्हें तमिलनाडु सरकार के मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से अलवरपेट के कावेरी अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बायपास सर्जरी की सलाह दी थी।