'गलत समझा गया मकसद', एआर रहमान के समर्थन में उतरे परेश रावल
एआर रहमान के हालिया बयान पर विवाद के बाद अभिनेता परेश रावल उनके समर्थन में आए हैं। परेश रावल ने सोशल मीडिया पर रहमान को 'देश का गर्व' बताया। रहमान ने ...और पढ़ें

एआर रहमान के समर्थन में उतरे परेश रावल (फाइल फोटो)
HighLights
परेश रावल ने एआर रहमान को 'देश का गर्व' बताया।
रहमान ने कहा उनका मकसद लोगों को संगीत से जोड़ना।
हिंदी फिल्म उद्योग में काम घटने पर शुरू हुआ विवाद।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड और संगीत जगत के दिग्गज एआर रहमान के एक बयान को लेकर हाल ही में विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद अब अभिनेता परेश रावल खुलकर उनके समर्थन में सामने आए हैं। परेश रावल ने सोशल मीडिया पर एआर रहमान के लिए प्यार और सम्मान जताते हुए उन्हें देश का गर्व बताया है।
अभिनेता परेश रावल ने अपने एक्सअकाउंट पर एआर रहमान का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "We love you sir. You are our pride"। यानीहम आपसे प्यार करते हैं सर, आप हमारे गर्व हैं।
We love you sir . You are our pride. 🙏❤️ https://t.co/5a4bfXTYiD
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) January 18, 2026
यह प्रतिक्रिया उस वक्त आई जब एआर रहमान को उनके हालिया बयान को लेकर सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही थीं। परेश रावल का यह संदेश साफ तौर पर यह दिखाता है कि वह एआर रहमान के साथ मजबूती से खड़े हैं।
विवाद के बाद एआर रहमान का पहला बयान
रविवार को एआर रहमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो संदेश साझा किया। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर विवाद का जिक्र नहीं किया, लेकिन अपने विचार और भावनाएं खुलकर रखीं।
रहमान ने कहा कि संगीत हमेशा से उनके लिए लोगों, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का जरिया रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार नियत को गलत समझ लिया जाता है, लेकिन उनका मकसद हमेशा संगीत के जरिए लोगों को जोड़ना और सम्मान देना रहा है।
खबरें और भी
भारत, संगीत और संस्कृति से जुड़ाव
एआर रहमान ने कहा कि भारत उनके लिए प्रेरणा, शिक्षक और घर है। उन्होंने बताया कि उन्हें कभी किसी को ठेस पहुंचाने की इच्छा नहीं रही और उन्हें उम्मीद है कि लोग उनकी सच्चाई को समझेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एक भारतीय होने के नाते उन्हें गर्व है कि वह ऐसे माहौल में काम कर पा रहे हैं, जहां अभिव्यक्ति की आजादी और बहुसंस्कृतिक आवाजों का सम्मान होता है।
रहमान ने अपने कई प्रोजेक्ट्स का जिक्र कियाजैसे प्रधानमंत्री के सामने पेश किया गया जला, रूही नूर, युवा नागा संगीतकारों के साथ काम, सनशाइन ऑर्केस्ट्रा का मार्गदर्शन, सीक्रेट माउंटेन और रामायण के लिए हांस जिमर के साथ संगीत तैयार करना।
विवाद की शुरुआत कैसे हुई
यह विवाद तब शुरू हुआ जब एआर रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें मिलने वाला काम कम हुआ है। उन्होंने इसका कारण इंडस्ट्री में पिछले करीब आठ सालों में आए बदलावों को बताया। इस बयान के बाद कुछ लोगों ने उनका समर्थन किया, तो कुछ ने आलोचना भी की।