Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Myanmar Army: पुल उड़ाए जाने के बाद मिजोरम-म्यांमार सीमा पार व्यापार निलंबित, रन नदी पर बना था सस्पेंशन ब्रिज

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Mon, 10 Jun 2024 10:30 PM (IST)

    म्यामार की सेना की ओर से शनिवार को एक पुल को उड़ाए जाने के बाद मिजोरम और म्यांमार के सागांग डिवीजन के बीच आधिकारिक सीमा व्यापार दो दिनों से निलंबित कर ...और पढ़ें

    पुल उड़ाए जाने के बाद मिजोरम-म्यांमार सीमा पार व्यापार निलंबित। फाइल फोटो।
    पुल उड़ाए जाने के बाद मिजोरम-म्यांमार सीमा पार व्यापार निलंबित। फाइल फोटो।

    आईएएनएस, आइजोल। म्यामार की सेना की ओर से शनिवार को एक पुल को उड़ाए जाने के बाद मिजोरम और म्यांमार के सागांग डिवीजन के बीच आधिकारिक सीमा व्यापार दो दिनों से निलंबित कर दिया गया है।

    विस्फोटकों से उड़ाया गया सस्पेंशन ब्रिज

    अधिकारियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि शनिवार को विस्फोटकों का उपयोग कर टेडिम टाउनशिप क्षेत्र में रन नदी पर बने सस्पेंशन ब्रिज को उड़ा दिया गया। इससे मिजोरम को म्यांमार के सागांग डिवीजन में तहान शहर से जोड़ने वाली मुख्य सड़क कट गई है।

    आवश्यक वस्तुओं का हो रहा था व्यापार

    सीमा व्यापार पूर्वी मिजोरम के चम्फाई जिले में जोखावथर सीमा व्यापार केंद्र के माध्यम से हो रहा है। यहां से आवश्यक वस्तुओं, शीतल पेय पदार्थ, ब्रेड, विभिन्न खाद्य पदार्थ और इलेक्ट्रानिक गैजेट सहित अन्य का व्यापार किया जा रहा था। सीमावर्ती ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि म्यांमार से सामान का आयात जल्द ही फलम शहर के माध्यम से फिर से शुरू होगा। यह मार्ग अधिक चुनौतीपूर्ण और लंबा है।

    तहान म्यांमार के कलायम्यो जिले का एक शहर है। इसमें मुख्य रूप से मिजो लोग रहते हैं। यहां 99 प्रतिशत ईसाई आबादी है। मिजोरम म्यांमार के साथ 510 किमी लंबी बिना बाड़ वाली सीमा साझा करता है।

    यह भी पढ़ेंः

    गांवों और शहरों में बनेंगे तीन करोड़ नए घर, PM Modi की अध्यक्षता में तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक में लिया फैसला

    Delhi Water Crisis: 'अदालत को हल्के में न लें...', सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार; कहा- हम खारिज कर देंगे याचिका