विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rahul Gandhi: 'मोदी ने 10 साल में अदाणी को दीं कई परियोजनाएं', राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए लगाए कई आरोप

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Thu, 09 May 2024 11:45 PM (IST)

मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने पूरे देश में सिर्फ 20-22 लोगों के लिए ...और पढ़ें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीएम पर साधा निशाना (फाइल फोटो)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीएम पर साधा निशाना (फाइल फोटो)

HighLights

  1. राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने सिर्फ 20-22 लोगों के लिए काम किया
  2. 15 अगस्त से 30 लाख खाली सरकारी नौकरियां भरने का राहुल ने किया वादा

पीटीआई, हैदराबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों के दौरान बंदरगाहों, हवाई अड्डों और रक्षा अनुबंधों जैसी कई बुनियादी ढांचा परियोजनाएं अदाणी को दे दी गईं। राहुल गांधी ने तेलंगाना में एक चुनावी रैली में यह बात कही। इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि चुनाव की घोषणा के बाद राहुल गांधी अपने भाषणों में अब अदाणी-अंबानी का नाम क्यों नहीं ले रहे।

मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने पूरे देश में सिर्फ 20-22 लोगों के लिए काम किया है और उन्हें अरबपति बना दिया है। गांधी ने मोदी पर आरक्षण खत्म करने के लिए कई सरकारी कंपनियों का निजीकरण करने का आरोप लगाया।

'भाजपा आरक्षण खत्म करना चाहती है'

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा आरक्षण खत्म करना चाहती है, जबकि कांग्रेस इसे 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो पूरे देश में जाति जनगणना कराई जाएगी। संविधान बदलने संबंधी कुछ भाजपा नेताओं की टिप्पणियों के संदर्भ में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि कोई ताकत ऐसा नहीं कर सकती।

लोकसभा चुनाव मोदी के हाथ से फिसल रहा

राहुल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव धीरे-धीरे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ से फिसलता जा रहा है। अब वह देश के युवाओं को ध्यान भटकाने के लिये कुछ नया नाटक करने की कोशिश करेंगे। एक वीडियो संदेश में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने युवाओं से प्रधानमंत्री के प्रचार से विचलित न होने का आग्रह किया और उन्हें आश्वासन दिया कि चार जून को एक बार जब विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए अपनी सरकार बना लेगा तो वह उन्हें 15 अगस्त तक 30 लाख नौकरियां देने का काम शुरू कर देगी।

मौजूदा लोकसभा चुनाव मोदी के हाथ से फिसल रहा

युवाओं को देश की ताकत बताते हुए गांधी ने कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव मोदी के हाथ से फिसल रहा है और वह अब प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस समय देश में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है और मोदी ने वादा किया था कि वह दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। उन्होंने झूठ बोला, नोटबंदी की, गलत जीएसटी लागू किया और पूरी तरह से अदाणी जैसे लोगों के लिए काम किया।

यह भी पढ़ें- है तो है...सैम पित्रोदा के बचाव में अब ये क्या बोल गए अधीर रंजन, भाजपा ने सुनाई खरी-खरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।