Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bangladesh Crisis: बांग्लादेश हिंसा पर भारत सरकार का बड़ा कदम, हालात पर नजर रखने के लिए गठित की समिति

    Updated: Fri, 09 Aug 2024 04:36 PM (IST)

    बांग्लादेश के मौजूदा हालत को लेकर भारत सरकार सतर्क है। अब केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि ...और पढ़ें

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। (फाइल फोटो)
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. छात्र आंदोलन के बाद बांग्लादेश में बिगड़े हालात।
    2. शेख हसीना को पद के साथ देश भी पड़ा छोड़ना।
    3. बांग्लादेश के हालात पर भारत सरकार की निगाहें।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के मौजूदा हालत को लेकर भारत सरकार सतर्क है। अब केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सीमा पर नजर रखने की खातिर सरकार ने एक समिति का गठन किया है। सीमा सुरक्षा बल के पूर्वी कमान के एडीजी को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सतर्कता बढ़ा दी है। बता दें कि बांग्लादेश में हिंसा की घटनाओं ने भारत सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

    यह भी पढ़ें: क्या फिर से चुनाव लड़ेंगी शेख हसीना? बेटे जॉय ने वतन वापसी को लेकर कही ये बात

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि बांग्लादेश में जारी हालात के मद्देनजर मोदी सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा (आईबीबी) पर मौजूदा हालात पर नजर रखने के लिए एक समिति गठित की है। यह समिति बांग्लादेश में अपने समकक्ष अधिकारियों के साथ संवाद बनाए रखेगी ताकि वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों, हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस समिति की अध्यक्षता सीमा सुरक्षा बल के पूर्वी कमान के एडीजी करेंगे।