विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संसद का मानसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्‍ताह में हो सकता है आयोजित : सूत्र

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 28 Jun 2023 09:28 PM (IST)

संसद का मानसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। बुधवार को एक सूत्र ने जानकारी ...और पढ़ें

सूत्र के मुताबिक, जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र। (फोटो सोर्स: जागरण)
सूत्र के मुताबिक, जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र। (फोटो सोर्स: जागरण)

नई दिल्ली, एएनआइ। संसद का मानसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। बुधवार को एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि कि संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक बुधवार (28 जून) को दिन में हुई। वहीं, उन्होंने जानकारी दी कि मानसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह में होने की संभावना है।

उन्होंने आगे बताया,सत्र नए संसद भवन में आयोजित होने की संभावना है जिसका उद्घाटन 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।"

उम्मीद है कि सरकार के पास सत्र के लिए महत्वपूर्ण विधायी एजेंडा होगा। विपक्षी दल भी कई मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए कमर कस रहे हैं।