विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monsoon Update: आज तमिलनाडु, कर्नाटक और पूर्वोत्तर में पहुंचेगा मानसून, मछुआरों के लिए एडवाइजरी जारी

By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
Updated: Fri, 09 Jun 2023 05:00 AM (IST)

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा अगले 48 घंटों में मानसून अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ेगा। इसके अलावा यह केरल के शेष हिस्सों तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी पहुंचेगा।

Monsoon Update: आज तमिलनाडु, कर्नाटक और पूर्वोत्तर में पहुंचेगा मानसून, मछुआरों के लिए एडवाइजरी जारी
Monsoon Update: आज तमिलनाडु, कर्नाटक और पूर्वोत्तर में पहुंचेगा मानसून, मछुआरों के लिए एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून अगले 48 घंटों में केरल के शेष हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, कर्नाटक और पूर्वोत्तर में आगे बढ़ेगा। दक्षिण पश्चिम मानसून ने 1 जून की सामान्य तिथि के एक सप्ताह बाद गुरुवार को केरल में अपनी शुरुआत के साथ भारत में प्रवेश किया।

तमिलनाडु में होगी अच्छी बारिश

देश में मानसून के आगे बढ़ने के पूर्वानुमान के बारे में आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को केरल पहुंच गया है। केरल में मानसून आमतौर पर 1 जून तक पहुंचता है लेकिन इस बार यह 8 जून को पहुंचा। इसमें सात दिन की देरी हुई है। केरल में दो दिनों में अच्छी बारिश हुई और दक्षिणी तमिलनाडु में भी ऐसे ही हालात हैं।

अगले 48 घंटों में यहां पहुंचेगा मानसून

उन्होंने कहा, "अगले 48 घंटों में, मानसून अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ेगा। इसके अलावा, यह केरल के शेष हिस्सों, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी पहुंचेगा। मानसून भी है अगले 48 घंटों में पूर्वोत्तर राज्यों में भी इसके आगे बढ़ने की संभावना है।"

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय बदलेगा अपनी दिशा

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के बारे में उन्होंने कहा, "अरब सागर में एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रहा है। उम्मीद है कि यह कुछ समय के लिए ही उत्तर की ओर बढ़ेगा जिसके बाद यह उत्तर पश्चिम की ओर अपनी दिशा बदल देगा।"

बिपरजॉय अगले 3 दिनों में उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा

अपने पहले के बुलेटिन में IMD ने कहा कि चक्रवात अगले 48 घंटों के दौरान धीरे-धीरे और तेज होगा और अगले 3 दिनों के दौरान लगभग उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। बिपरजॉय पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर 07 जून 2023 से गोवा से लगभग 870 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम, मुंबई से 930 किमी दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है। यह अगले 48 घंटों के दौरान धीरे-धीरे और तेज होगा आईएमडी ने ट्वीट किया कि अगले 3 दिनों के दौरान लगभग उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे अरब सागर में ऐसे चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में न जाएं और जो लोग समुद्र में हैं उन्हें तट पर लौटने की सलाह दी जाती है।