Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गूगल पर भारतीय रेलवे से जुड़े इन सवालों के जवाब तलाशते हैं लोग, क्या आपके दिमाग में भी आए ऐसे सवाल?

    By Shalini KumariEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Mon, 05 Jun 2023 05:24 PM (GMT+05:30)

    Most Searched Questions लोग गूगल पर अजीबो-गरीब चीजें सर्च करते हैं क्योंकि इस पर हर सवाल का जवाब मिल जाता है। ठीक ऐसे ही लोग भारतीय रेलवे से जुड़ी कुछ ...और पढ़ें

    गूगल पर भारतीय रेलवे को लेकर ये सवाल सबसे ज्यादा किए जाते हैं सर्च
    गूगल पर भारतीय रेलवे को लेकर ये सवाल सबसे ज्यादा किए जाते हैं सर्च

    HighLights

    1. गूगल पर लोग भारतीय रेलवे से जुड़ी कई रोचक बातों को सर्च करते हैं
    2. देश में पहली ट्रेन 16 अप्रैल, 1853 में शुरू हुई थी
    3. भारत में चलने वाली सबसे लंबी दूरी की ट्रेन विवेक एक्सप्रेस है।

    नई दिल्ली, शालिनी कुमारी। भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। रोजाना लाखों लोग इसमें सफर करते हैं। इसकी व्यस्तता को देखते हुए सरकार की ओर से IRCTC नाम की एक अलग वेबसाइट बनाई गई है, जिसपर रेलवे से जुड़ी सभी जानकारी आसानी से मिल जाती है।

    भारतीय रेलवे विभाग में नौकरी के भी सबसे अधिक मौके होते हैं। रेलवे विभाग में हमेशा युवाओं के लिए कोई-न-कोई नौकरी निकलती रहती है। इसलिए अधिकतर लोग गूगल पर रेलवे विभाग में निकलने वाली नौकरी के बारे में सर्च करते रहते हैं।

    इसके अलावा भी गूगल पर काफी रोचक चीजें सर्च की जाती हैं। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि गूगल पर इंडियन रेल और रेलवे स्टेशनों के बारे में क्या-क्या सर्च किया जाता है। इनमें से कई सवालों के जवाब तो आपको भी पता नहीं होंगे और आपके मन में भी इस तरह के सवाल जरूर आते होंगे।