Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mpox: भारत में मिला मंकीपॉक्स का खतरनाक स्ट्रेन 1B, WHO ने बताया था हेल्थ इमरजेंसी

    By Agency Edited By: Sachin Pandey
    Updated: Mon, 23 Sep 2024 07:35 PM (IST)

    Mpox Case in India दुनियाभर में बढ़ते मंकीपॉक्स के खतरे के बीच भारत को लेकर भी डराने वाली खबर है। भारत में इसके खतरनाक स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया ...और पढ़ें

    सूत्रों ने भारत में खतरनाक स्ट्रेन पाए जाने के मामले की पुष्टि की है। (Photo- Reuters)
    सूत्रों ने भारत में खतरनाक स्ट्रेन पाए जाने के मामले की पुष्टि की है। (Photo- Reuters)

    HighLights

    1. इससे पहले हरियाणा के हिसार में मिला था क्लेड 2 स्ट्रेन का मामला।
    2. हालिया मरीज यूएई की यात्रा से लौटा था।

    पीटीआई, नई दिल्ली। भारत में एमपॉक्स स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया है, जिसके कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले महीने इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि केरल के एक मरीज में पिछले सप्ताह वायरस के लक्षण पाए गए थे।

    अधिकारियों ने एजोंसी को बताया कि मलप्पुरम जिले के 38 वर्षीय व्यक्ति में क्लेड 1बी स्ट्रेन पाया गया है, जो हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से लौटा था।

    सूत्रों ने बताया कि मरीज की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि 'यह मौजूदा स्ट्रेन का पहला मामला है, जिसके कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले महीने एमपॉक्स को दूसरी बार सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था।'

    हिसार में मिला था स्ट्रेन 2 का मामला

    राष्ट्रीय राजधानी में एमपॉक्स का पहला मामला हरियाणा के हिसार का 26 वर्षीय निवासी था, जो इस महीने की शुरुआत में पिछले पश्चिमी अफ्रीकी क्लेड 2 स्ट्रेन के लिए सकारात्मक पाया गया था।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 2022 में एमपॉक्स को अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने के बाद से भारत में इसके 30 मामले सामने आए हैं।