विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Isha Ambani: नाना बने मुकेश अंबानी, बेटी ईशा ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
Published: Sun, 20 Nov 2022 03:16 PM (IST)Updated: Sun, 20 Nov 2022 03:33 PM (IST)

अंबानी परिवार में बड़ी खुशखबरी आई है। देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं। उनकी बेटी ...और पढ़ें

नाना बने मुकेश अंबानी, बेटी Isha ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म। फाइल फोटो।
नाना बने मुकेश अंबानी, बेटी Isha ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म। फाइल फोटो।

मुंबई, आनलाइन डेस्क। अंबानी परिवार में बड़ी खुशखबरी आई है। देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं। उनकी बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। ईशा ने शनिवार को एक लड़के और एक लड़की को जन्म दिया है। बेबी गर्ल का नाम आदिया (Aadiya), जबकि बेबी बाय का नाम कृष्णा (Krishna) रखा गया है। मालूम हो कि जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी पीरामल समूह के आनंद पीरामल से हुई थी। शादी के बाद दोनों अब जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं।

दोनों परिवारों ने किया ऐलान

परिवार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक ईशा ने 19 नवंबर 2022 को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। बयान में कहा गया है, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चों ईशा और आनंद को 19 नवंबर 2022 को भगवान ने जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद दिया है। ईशा और दोनों बेबी आदिया और कृष्णा स्वस्थ हैं। हम आदिया, कृष्णा, ईशा और आनंद के लिए उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।'

2018 में हुई थी दोनों की शादी

साल 2018 में ईशा अंबानी की शादी पिरामल ग्रुप के आनंद पिरामल से हुई थी। हाल ही में मुकेश अंबानी ने ईशा अंबानी को रिलायंस इंडस्‍ट्रीज (RIL) के रिटेल कारोबार की कमान सौंपी थी। साल 2014 में ईशा अंबानी को रिलायंस रिटेल और जियो के बोर्ड मेंबर में शामिल किया गया था। मालूम हो कि आनंद पिरामल की मां स्वाति पिरामल पेशे से इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। वह मुंबई के प्रसिद्ध गोपीकृष्णा पिरामल हॉस्पिटल की संस्थापक भी हैं।

यह भी पढ़ें- Fact Check story :TIME मैगजीन के कवर पर छपी बाइडन और कमला हैरिस की तस्वीर है पुरानी, गलत दावे के साथ हुआ वायरल

यह भी पढ़ें- 5G in India: दिल्ली-एनसीआर सहित इन शहरों तक पहुंची 5G सेवा, जानिए आपको कैसे मिलेगी सुविधा