Mumbai Rains: मुंबई में बारिश से सड़कों पर सैलाब, ट्रेनों-फ्लाइट्स की रफ्तार थमी; स्कूल और कॉलेज भी बंद
Mumbai Rains Red Alert मुंबई में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर लंबा जाम है और लोक ...और पढ़ें

HighLights
- मुंबई में तेज बारिश से मचा हाहाकार।
- जलभराव से सड़कें बनीं तालाब, लोकल ट्रेनें रद।
- प्रशासन ने स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद करने के दिए आदेश।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मायानगरी मुंबई में पिछले कई दिनों से तेज बारिश का सिलसिला जारी है। मुंबई के ज्यादातर इलाकों में जलभराव के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। सड़कों पर कई किलोमीटर का लंबा जाम लगा है। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों की रफ्तार भी खम गई है।
कुर्ला से होकर गुजरने वाली मीठी नदी खतरे से निशान से ऊपर बह रही है। नदी के आसपास के इलाकों में रहने वाले 350 लोगों को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।
.jpg)
स्कूल-कॉलेज बंद
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हालात का जायजा लिया है। बता दें कि मुंबई में पिछले 6 घंटे में 200 एमएम से ज्यादा बरसात हुई है। सरकार ने स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों को बंद करने का आदेश दे दिया है। वहीं, मुंबई पुलिस ने लोगों से घर में रहने की अपील की है। साथ ही प्राइवेट कंपनियों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की गुजारिश की गई है।
.jpg)
मुंबई में जलभराव की स्थिति की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया-
भारी बारिश के कारण BMC ने लगभग 300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं। BMC ने भी हालातों पर नजर बना रखी है।
(1).jpg)
5 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट
IMD ने आज भी मुंबई में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिनी और पालघर समेत आसपास के इलाकों और कोंकण तट पर तेज से बहुत तेज बारिश होने की चेतावनी दी गई है।
.jpg)
लोकल ट्रेनें रद
रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के कारण सेंट्रल रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज (CSMT) और कुर्ला स्टेशन के बीच की सभी लोकल ट्रेनें रद कर दी हैं। वहीं, कुर्ला से सियोन स्टेशन की सर्विस भी रद है।
खबरें और भी
.jpg)
हवाई उड़ाने प्रभावित
मुंबई में तेज बारिश और खराब मौसम का असर हवाई उड़ानों पर भी देखने को मिल रहा है। मुंबई एअरपोर्ट की 8 उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं, कई फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं।