विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai News: प्रवासियों के लिए मुंबई भारत के सबसे महंगे शहरों में शीर्ष पर, सूची में हांगकांग सबसे ऊपर

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Updated: Wed, 07 Jun 2023 05:27 PM (IST)

सूची में हांगकांग सबसे ऊपर है। इस सर्वे में पांच महाद्वीपों के 227 शहरों को शामिल किया गया है। सर्वे के मुताबिक वैश्विक स्तर पर हांगकांग के बाद सिंगापुर और ज्यूरिख इस साल अंतरराष्ट्रीय कर्मचारियों के लिए सबसे महंगे शहर रहे हैं।

प्रवासियों के लिए मुंबई भारत के सबसे महंगे शहरों में शीर्ष पर (फाइल फोटो)
प्रवासियों के लिए मुंबई भारत के सबसे महंगे शहरों में शीर्ष पर (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, पीटीआई। प्रवासियों के लिए मुंबई भारत के सबसे महंगे शहरों में शीर्ष पर है। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली और बेंगलुरू का स्थान आता है। मर्सर के 2023 कास्ट आफ लिविंग (रहने की लागत) सर्वे के अनुसार वैश्विक रैंकिंग में मुंबई 147वें स्थान पर है। जबकि नई दिल्ली-169, चेन्नई-184, बेंगलुरु-189, हैदराबाद-202, कोलकाता-211 और पुणे-213वें स्थान पर है।

सूची में हांगकांग सबसे ऊपर है। इस सर्वे में पांच महाद्वीपों के 227 शहरों को शामिल किया गया है। सर्वे के मुताबिक वैश्विक स्तर पर हांगकांग के बाद सिंगापुर और ज्यूरिख इस साल अंतरराष्ट्रीय कर्मचारियों के लिए सबसे महंगे शहर रहे हैं। सूची में सबसे कम खर्चीले शहरों में हवाना शामिल है। पिछले साल हुए वहां मुद्रा अवमूल्यन के चलते सूची में हवाना 83 स्थान नीचे चला गया है।

यह भी पढ़ें- Monsoon 2023 IMD Updates: जल्द दस्तक देगा मानसून, तेजी से बढ़ रहा 'बिपारजॉय'; इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, सर्वे में शामिल भारतीय शहरों में चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और पुणे में ठहरने का खर्च मुंबई से 50 प्रतिशत से भी कम है। प्रवासियों के लिए 2023 में मुंबई और दिल्ली एशिया के 35 सबसे महंगे शहरों में शामिल हैं। हालांकि, मुंबई एशियाई शहरों में पिछले साल की तुलना में एक स्थान खिसक कर 27वें स्थान पर आ गया है।

कराची और इस्लामाबाद सबसे कम खर्चीले शहरों में शामिल

पाकिस्तान के कराची और इस्लामाबाद भी सबसे कम खर्चीले शहरों में शामिल हैं। प्रवासियों के लिए मुंबई और दिल्ली एशिया के 35 सबसे महंगे शहरों में शामिल हैं। हालांकि पिछले वर्ष यानी 2022 की तुलना में एशियाई शहरों में मुंबई एक स्थान नीचे खिसककर 27वें स्थान पर आ गया है।

यह भी पढ़ें- Manipur Violence: दिल्ली में अमित शाह के घर के बाहर कुकी समुदाय का प्रदर्शन, बोले- आश्वासन के बाद भी हमले जारी