यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Danish Ali: बसपा सांसद दानिश अली से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी, नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार की शाम बहुजन समाज पार्टी सांसद दानिश अली से मुलाकात की। दरअसल भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में ...और पढ़ें

HighLights
- भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली के लिए की थी टिप्पणी टिप्पणी
- भाजपा सांसद बिधूड़ी की हो रही चौतरफा आलोचना
नई दिल्ली, एएनआई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार की शाम बहुजन समाज पार्टी (BSP) सांसद दानिश अली से मुलाकात की। दरअसल, भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसकी वजह से रमेश बिधूड़ी की चौतरफा आलोचना हो रही है और तो और भाजपा ने भी पार्टी सांसद के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी की।
क्या कुछ बोले राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने दानिश अली के राजधानी दिल्ली स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। वहीं, इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी का बयान भी सामने आया। राहुल गांधी ने कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान।

दरअसल, राहुल गांधी और दानिश अली की यह मुलाकात में लोकसभा में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के बिगड़े बोल के एक दिन बाद हुई।
#WATCH | Delhi: After meeting Congress MP Rahul Gandhi, BSP MP Danish Ali says, "He came here to keep my morale high and to extend his support... He said that I am not alone and everyone who is standing with democracy is standing with me..." pic.twitter.com/ehWHWv9oGT
— ANI (@ANI) September 22, 2023
राहुल गांधी ने बढ़ाया दानिश अली का हौसला
दानिश अली ने कहा कि राहुल गांधी कल सदन में नहीं थे। वह (राहुल गांधी) मेरा हौसला बुलंद करने के लिए मिलने आए। इस देश का हर एक व्यक्ति जो लोकतंत्र में विश्वास रखता है, वो आपके साथ खड़ा है। राहुल गांधी ने मुझसे कहा कि इस बात को दिल में मत लीजिए, अपनी सेहत का ध्यान रखिए।