विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

असम के नागांव जिले में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता

Published: Tue, 06 Oct 2026 06:53 AM (IST)

असम के नागांव जिले में मंगलवार तड़के 4.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र जमीन से 33 किलोमीटर की गहराई में था।

असम के नागांव में 4.5 तीव्रता का भूकंप

असम के नागांव में 4.5 तीव्रता का भूकंप

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम के नागांव जिले में मंगलवार तड़के मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई।

एनसीएस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि भूकंप के झटके सुबह 4 बजकर 23 मिनट पर दर्ज किए गए। इस भूकंप का केंद्र नागांव में जमीन से लगभग 33 किलोमीटर की गहराई में था।

तड़के आए इन झटकों से लोगों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

हिमाचल प्रदेश के ऊना भी भूकंप के झटके

इससे पहले, रविवार देर रात हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भी हल्के भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, ऊना में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई थी।

यह भूकंप रात 11 बजकर 48 मिनट पर आया था, जिसका केंद्र जमीन से महज 9 किलोमीटर की गहराई में था। कम गहराई होने के बावजूद झटके हल्के थे और किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली।

(न्यूज एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)