West Bengal Election Results: नवादा में हुमायूं कबीर 27 हजार वोटों से जीते, तीसरे स्थान पर पहुंची टीएमसी
पश्चिम बंगाल की नवादा विधानसभा सीट पर आम जनता उन्नयन पार्टी के हुमायूं कबीर ने 27,943 वोटों से जीत हासिल की। भाजपा के राणा मंडल दूसरे स्थान पर रहे, जब ...और पढ़ें

HighLights
हुमायूं कबीर ने नवादा सीट पर 27,943 वोटों से जीत दर्ज की।
आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रत्याशी को कुल 86,389 वोट मिले।
भाजपा दूसरे और टीएमसी तीसरे स्थान पर रही।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के आम चुनाव 2026 में नवादा विधानसभा सीट पर रुझान का सिलसिला खत्म होने के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए। नवादा विधानसभा सीट पर आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रत्याशी हुमायूं कबीर ने 27943 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें कुल 86389 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के राणा मंडल को 58520 वोट मिले, वहीं तीसरे स्थान पर टीएमसी की साहिना मोमताज खान को 51867 वोट मिले हैं।
नवादा विधानसभा सीट का राउंडवार परिणाम:
- पहला राउंड: नाओदा विधानसभा सीट पर पहले राउंड की गणना में हुमाऊं कबीर को 6405 वोट मिले हैं। वहीं, साइना मोमताज खान 3515 वोटों के साथ दूसरे नंबर हैं। दोनों का अंतर 2890 रहा।
- दूसरा राउंड: नाओदा सीट पर दूसरे राउंड की गणना में हुमाऊं कबीर को 4915 वोट मिले, जिससे कुल वोटों की संख्या 11320 पहुंच गई।
वहीं, साइना मोमताज खान को में 2477 वोट मिले, जिससे कुल वोटों की संख्या 5992 पहुंची। दोनों का अंतर 5328 बना हुआ है। दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी राणा मंडल ने भी 2661 वोट हासिल किए। इन्हें अब तक 4264 वोट मिले हैं। - तीसरा राउंड: नाओदा सीट पर तीसरे राउंड की गणना में हुमाऊं कबीर को 5207 वोट मिले, जिससे कुल वोटों की संख्या 16527 पहुंच गई। वहीं, साइना मोमताज खान को 2466 वोट मिले, जिससे कुल वोटों की संख्या 8458 पहुंची। हुमायूं और साइना के वोटों में 8069 का अंतर बना हुआ है।
- चौथा राउंड: नाओदा सीट पर चौथे राउंड की गणना में हुमाऊं कबीर को 4258 वोट मिले, जिससे कुल वोटों की संख्या 20785 पहुंच गई। वहीं, साइना मोमताज खान को 1824 वोट मिले, जिससे कुल वोटों की संख्या 10282 पहुंची। हुमायूं और साइना के वोटों में 10503 का अंतर बना रहा।
- पांचवां राउंड: पांचवें राउंड की गणना में हुमाऊं कबीर को वोट सिमटते नजर आए, यहां उन्हें 1476 वोट मिले, जिससे कुल वोटों की संख्या 22261 पहुंची। वहीं, भाजपा प्रत्याशी राणा मंडल ने बढ़त बनाते हुए कांग्रेस की साइना मोमताज खान को पीछे छोड़ दिया।
इस चक्र में राणा मंडल को 7195 वोट (कुल- 16465) और वहीं, साइना को 1492 (कुल-11774) वोट मिले। हुमायूं और राणा के वोटों में 5796 का अंतर बना रहा। - छठवां राउंड: छठवें राउंड की मतगणना में हुमाऊं कबीर को 3159 (कुल- 25420) वोट मिले। वहीं, राणा मंडल को 4721 वोट (कुल- 21186) और साइना मोमताज खान को 2001 (कुल- 13775) वोट मिले। हुमायूं और राणा के वोटों में 4234 का अंतर रहा।
- सातवां राउंड: सातवें राउंड की मतगणना में हुमाऊं कबीर को 7373 (कुल- 32793) वोट मिले। वहीं, राणा मंडल को 2258 वोट (कुल- 23444) और साइना मोमताज खान को 1805 (कुल- 15580) वोट मिले। हुमायूं और राणा के वोटों में 9349 का अंतर पहुंचा।
- आठवां राउंड: आठवें राउंड की मतगणना में हुमाऊं कबीर को 3797 (कुल- 36590) वोट मिले। वहीं, राणा मंडल को 4934 वोट (कुल- 28378) और साइना मोमताज खान को 2008 (कुल- 17588) वोट मिले।
- नौवां राउंड: नौवें राउंड की मतगणना में हुमाऊं कबीर को 5560 (कुल- 42150) वोट मिले। वहीं, राणा मंडल को 1944 वोट (कुल- 30322) और साइना मोमताज खान को 2102 (कुल- 19690) वोट मिले। हुमायूं और राणा के वोटों में 11828 का अंतर पहुंचा।
- दसवां राउंड: दसवें राउंड के साथ नाओदा विधानसभा की आधी मतगणनी पूरी हो चुकी है, जिसमें हुमाऊं कबीर को 5938 (कुल- 48088) वोट मिले। वहीं, राणा मंडल को 1460 वोट (कुल- 31782) और साइना मोमताज खान को 3127 (कुल- 22817) वोट मिले। हुमायूं और राणा के वोटों में अंतर 16306 पहुंचा।
- 11वां राउंड: 11वें राउंड में हुमाऊं कबीर को 4671 (कुल- 52759) वोट मिले। वहीं, राणा मंडल को 1971 वोट (कुल- 33753) और साइना मोमताज खान को 3045 (कुल- 25862) वोट मिले।
- 12वां राउंड: 12वें राउंड में हुमाऊं कबीर को 3533 (कुल- 56292) वोट मिले। वहीं, राणा मंडल को 2442 वोट (कुल- 36195) और साइना मोमताज खान को 3115 (कुल- 20097) वोट मिले। हुमायूं और राणा के वोटों में अंतर 16306 रहा।
- 13वां राउंड: 13वें राउंड में हुमाऊं कबीर को 3544 (कुल- 59836) वोट मिले। वहीं, राणा मंडल को 3085 वोट (कुल- 39280) और साइना मोमताज खान को 3407 (कुल- 32384) वोट मिले।
- 14वां राउंड: 14वें राउंड में हुमाऊं कबीर को 6076 (कुल- 65912) वोट मिले। वहीं, राणा मंडल को 459 वोट (कुल- 39739) और साइना मोमताज खान को 3102 (कुल- 35486) वोट मिले। हुमायूं और राणा के वोटों में अंतर 26173 पहुंचा।
- 15वां राउंड: 15वें राउंड में हुमाऊं कबीर ने 1333 (कुल- 67245) वोट हासिल किए। वहीं, राणा मंडल को 6817 वोट (कुल- 46556) और साइना मोमताज खान को 1017 (कुल- 36503) वोट मिले। हुमायूं कबीर 20689 वोटों से आगे रहे।
- 16वां राउंड: 16वें राउंड में हुमाऊं कबीर ने 2698 (कुल- 69943) वोट हासिल किए। वहीं, राणा मंडल को 4878 वोट (कुल- 51434) और साइना मोमताज खान को 2898 (कुल- 39401) वोट मिले। हुमायूं कबीर 18509 वोटों से आगे रहे।
- 17वां राउंड: 16वें राउंड में हुमाऊं कबीर ने 4934 (कुल- 74877) वोट हासिल किए। वहीं, राणा मंडल को 2295 वोट (कुल- 53729) और साइना मोमताज खान को 3514 (कुल- 42915) वोट मिले। हुमायूं कबीर 21148 वोटों से आगे चल रहे।
- 21वां राउंड: अंतिम चार और कुल 21 राउंड की मतगणना में हुमायूं कबीर को कुल 86389 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी राणा मंडल को 58224 वोट और तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी साइना मोमताज खान को 51599 वो मिले। इनके अलावा, कांग्रेस प्रत्याशी मटिउर रहमान को 15886 वोट मिले हैं।
नाओदा सीट की सियासी लड़ाई दिलचस्प
बता दें कि यह सीट नॉर्थ बॉर्डर आरजी क्षेत्र में पड़ती है। इस सीट पर सियासी लड़ाई काफी दिलचस्प मानी जा रही है। नाओदा सीट से चुनाव लड़ने वाले मुख्य उम्मीदवारों की बात करें तो सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी और आम जनता उन्नयन पार्टी जैसी प्रमुख पार्टियों से अब्दुस सलाम मंडल, हबीबुर रहमान मंडल और हुमायूं कबीर शामिल हैं।
यदि पिछले विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो 2021 में टीएमसी के साहिना मोमताज खान ने ने 74,153 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी, वहीं बीजेपी के अनुपम मंडल 43,531 वोट हासिल करके दूसरे स्थान पर रहे थे।