विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साठ साल से जहर बो रही कांग्रेस : मोदी

By Edited By:
Published: Sun, 02 Feb 2014 04:53 AM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2014 09:37 PM (IST)

मेरठ [अवनीश त्यागी]। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर साठ साल से देश में जहर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मेरठ [अवनीश त्यागी]। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर साठ साल से देश में जहर बोने का आरोप लगाते हुए सोनिया गांधी को जहरीली खेती के आरोप का करारा जवाब दिया वहीं सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को विकास के मुद्दे पर मुकाबला करने की दमदार चुनौती दी। दिल्ली में बढ़े अपराधों पर आम आदमी पार्टी को घेरा, साथ ही रालोद के गढ़ में अजित सिंह पर भी सटीक निशाने साधे।

रविवार को शताब्दीनगर स्थित मैदान में अपनी सातवीं विजय शंखनाद रैली में मोदी ने सवालों जवाबों से विपक्षी दलों पर जमकर तीर चलाए। शुरूआत कांग्रेस से करते हुए सोनिया गांधी के जहरीली खेती के आरोप को जयपुर अधिवेशन में दिए राहुल के बयान से जोड़कर कांग्रेस पर ही मढ़ दिया। सत्ता के 60 वर्ष में देश में जहर बोए जाने की हामी जनता से भरवाई। 1857 के स्वतंत्रता आंदोलन की अनदेखी करने व कांग्रेस द्वारा इतिहास को तोड़मरोड़ कर अपने पक्ष में क रने का आरोप भी लगाया।

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को मेरठ से कनेक्ट करते हुए 2014 के चुनाव में गरीब के घर में रोटी के लिए कमल को लाने का आह्वान किया। कहा मुझे दिल्ली पर बैठाओगे तो गरीबों के पैसे पर किसी पंजे को नहीं पड़ने देंगे।

रैली में उमड़ी भारी भीड़ के जोश से उत्साहित मोदी ने सपा द्वारा जवाबी रैलियां आयोजित करने पर भी सवाल खड़े किए। मुलायम सिंह को रैलियों के बजाए विकास के मुद्दे पर मुकाबले की चुनौती दी। पश्चिमी उप्र की उपेक्षा के दर्द को उभारते हुए मोदी ने कहा, वेस्ट यूपी के भरोसे ही उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था चलती है,अगर ये इलाका इतना बदहाल है तो दूसरों की बरबादी का अंदाजा लगा लीजिए।

सोमवार को गोंडा में प्रस्तावित सपा की रैली में मुलायम को जवाब देने के लिए न्यौतते हुए मोदी ने बिजली संकट, कानून व्यवस्था, विकास, किसानों की बदहाली और गन्ना मूल्य भुगतान जैसे सवाल उठाए। उन्होंने कहा देश प्रदेश बदला जा सकता है, विकास हो सकता है लेकिन यह वादों से नहीं, इरादों से होगा, जिनके पास विकास का दर्शन न हो तो क्या फायदा?

मुलायम सिंह के लोहियावाद पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि लोहिया को मानने वालों को भी किसानों की चिंता नहीं है। उन्होंने सपा की नई परिभाषा देते हुए समाज विरोधी पार्टी बताया। महिला सुरक्षा पर सपा को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा महिला उत्पीड़न की 1.5 लाख से ज्यादा शिकायतें आई है। लोक कल्याण बजट पर मुलायम सिंह के बयान पर मोदी ने कहा कि गुजरात में कम बजट में खुशहाली है, आपका ज्यादा बजट का पैसा जाता कहां है?

उन्होंने पश्चिमी उप्र की उपेक्षा को अंग्रेजी काल से जोड़ा। कहा कि अंग्रेजों के गुस्से के कारण मेरठ के आसपास का विकास नहीं हो सका। रेलवे जैसे सुविधा भी आधी अधूरी दी लेकिन आजाद भारत में मेरठ को सड़क,रेल एयरपोर्ट क्यों नहीं मिला?

मोदी ने एयरपोर्ट पर अजित सिंह को घेरने के साथ गन्ना किसानों की दुखती रग भी छेड़ी। उनका कहना था चौधरी चरण सिंह या महेंद्र सिंह टिकैत होते तो किसानों की बदहाली न देख पाते। मोदी ने मुजफ्फरनगर दंगों पर भले ही एक भी शब्द नहीं बोला हो परन्तु कवि हरिओम पंवार के अहमदाबाद दौरे का हवाला देकर गुजरात को दंगामुक्त कर देने की बात कही। कहा कि हम सत्ता में आए तो दंगा मुक्त उत्तर प्रदेश देंगे। नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया। कहा कि दिल्ली में सोनिया की नाक के नीचे अरुणाचल के छात्र की हत्या हो जाती है। नार्थ ईस्ट के बच्चों को मकान नहीं मिल पाता है। विदेशियों व महिलाओं से बदसलूकी होती है। ऐसे में दिल्ली ग्लोबल शहर कैसे बनेगा? करीब पौन घंटे के संबोधन में मोदी ने गन्ना व झंडे लहराते युवाओं से खूब नारे लगवाए।

पढ़े: जहर की खेती कर रही भाजपा: सोनिया

कांग्रेस की हार देख सोनिया ने राहुल को बचाया: मोदी

मोदी पर अय्यर की टिप्पणी का उमर ने किया विरोध

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।