विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

National Creators Award List: 1.5 लाख नॉमिनेशन और चुने गए 23 विजेता; इन क्रिएटर्स को किस-किस कैटेगरी में मिला अवॉर्ड

Updated: Fri, 08 Mar 2024 01:37 PM (IST)

National Creators Award List प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विभिन्न क्षेत्रों के कंटेंट क्रिएटर्स को नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया है। दिल् ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने 23 कंटेंट क्रिएटर्स को किया सम्मानित
पीएम मोदी ने 23 कंटेंट क्रिएटर्स को किया सम्मानित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 8 मार्च को नई दिल्ली के भारत मंडपम में पहले राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार (National Creators Award) प्रदान किए हैं। यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ कहानीकार पुरस्कार सहित बीस श्रेणियों में प्रदान किया गए।

बता दें कि पहले दौर में 20 विभिन्न श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे, जिसके बाद वोटिंग राउंड किया गया था। अंत में तीन अंतरराष्ट्रीय रचनाकारों सहित 23 विजेताओं का चयन किया गया।

यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कीर्तिका गोविंदा सामी को सर्वश्रेष्ठ कहानीकार का पुरस्कार से सम्मानित किया।

रणवीर अल्लाहबडिया (बियर बाइसेप्स) को 'डिसरप्टर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार दिया गया।

पंक्ति पांडे को फेवरेट ग्रीन चैंपियन का पुरस्कार दिया गया।

अंकित बैयानपुरिया को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य और फिटनेस निर्माता का पुरस्कार मिला।

सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्माता का पुरस्कार जया किशोरी को मिला।

वर्ष का सांस्कृतिक राजदूत पुरस्कार मैथिली ठाकुर को प्रदान किया गया।

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय निर्माता का पुरस्कार ड्रू हिक्स को प्रदान किया गया।

'मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर' का पुरस्कार महिला श्रेणी में श्रद्धा को दिया गया।

पुरुष श्रेणी में 'मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर' का पुरस्कार आरजे रौनक को मिला।

'सेलेब्रिटी क्रिएटर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार अमन गुप्ता को दिया गया।

'बेस्ट नैनो क्रिएटर' का पुरस्कार पीयूष पुरोहित को दिया गया।

'बेस्ट माइक्रो क्रिएटर' का पुरस्कार अरिदमन को दिया गया।

गेमिंग कैटेगरी में 'बेस्ट क्रिएटर' का पुरस्कार निश्चय को मिला।

शिक्षा कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार नमन देशमुख को मिला।

फूड श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर का पुरस्कार कबिता सिंह को दिया गया।

कामिया जानी को 'फेवरेट ट्रैवल क्रिएटर' पुरस्कार प्रदान किया।

हेरिटेज फैशन आइकन श्रेणी में जाह्नवी सिंह को अवॉर्ड दिया गया।

इसके अलावा, 'स्वच्छता एंबेसडर अवॉर्ड' में मल्हार कलांबे और 'बेस्ट क्रिएटर इन टेक कैटगरी' में गौरव चौधरी (टेक्निकल गुरुजी) को सम्मानित किया गया।

3 इंटरनेशनल क्रिएटर्स को मिला अवॉर्ड

इस साल तीन इंटरनेशनल क्रिएटर्स को भी 'नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है। इसमें किली पॉल, ड्रू हिक्स और कैसेंड्रा मे स्पिटमैन का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें: National Creators Award: 'इस चुनाव में भी सफाई होने वाली है...', कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा?

क्या है इस अवॉर्ड का उद्देश्य?

बता दें कि प्रधानमंत्री 20 श्रेणियों में पहला राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार प्रदान कर रहे थे। इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य पर्यावरणीय स्थिरता, शिक्षा, गेमिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता और प्रभाव को पहचानना है। इस पुरस्कार के लिए 1.5 लाख से अधिक नामांकन और लगभग 10 लाख वोट पड़े, 20 विभिन्न श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त हुए।

इसके बाद, वोटिंग राउंड में विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में डिजिटल रचनाकारों के लिए लगभग 10 लाख वोट डाले गए। इसके बाद, तीन अंतरराष्ट्रीय रचनाकारों सहित 23 विजेताओं का चयन किया गया।

यह भी पढ़ें: RJ रौनक, जया किशोरी, मैथिली ठाकुर... PM Modi ने इन हस्तियों को दिया नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड