Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल पांच - डीजल 3 रुपए हुआ महंगा, नायरा एनर्जी ने की घोषणा

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 06:12 PM (IST)

    नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा कर दिया है। यह वृद्धि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में ...और पढ़ें

    नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किया इजाफा।

    नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किया इजाफा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी निजी ईंधन कंपनी 'नायरा एनर्जी' ने गुरुवार को पेट्रोल की कीमतों में पांच रुपये और डीजल में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।

    पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है। रूस की 'रोसनेफ्ट' के स्वामित्व वाली इस कंपनी के देशभर में 6,967 पेट्रोल पंप हैं। अलग-अलग राज्यों में मूल्य वर्धित करों (वैट) के कारण कीमतों में बढ़ोतरी का स्तर थोड़ा कम या ज्यादा हो सकता है। कुछ स्थानों पर पेट्रोल 5.30 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हुआ है।

    सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने फिलहाल सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपी पीएलसी का संयुक्त ईंधन खुदरा उपक्रम जियो-बीपी ने फिलहाल पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर भारी नुकसान उठाने के बावजूद अब तक कीमतें नहीं बढ़ाई हैं। कंपनी के देशभर में 2,185 पेट्रोल पंप हैं।

    भारत अपनी जरूरत का 88 प्रतिशत कच्चा तेल विदेशों से मंगाता है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद समुद्र के रास्ते माल ढोने वाले जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे कच्चे तेल के दाम बहुत बढ़ गए थे।

    सरकारी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल में किया था दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा

    अप्रैल 2022 से खुदरा पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन पिछले सप्ताह तीनों सरकारी तेल कंपनियों ने प्रीमियम या उच्च-ग्रेड पेट्रोल की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर और औद्योगिक उपयोगकर्ताओं को बेचे जाने वाले थोक डीजल की कीमत में लगभग 22 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। दिल्ली में प्रीमियम 95-आक्टेन पेट्रोल की कीमत 99.89 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 101.89 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

    खबरें और भी

    इसके साथ ही, राष्ट्रीय राजधानी में थोक या औद्योगिक डीजल की कीमतें 87.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 109.59 रुपये प्रति लीटर कर दी गईं। हालांकि, सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में फिलहाल सामान्य पेट्रोल 94.77 रुपये और सामान्य डीजल 87.67 रु प्रति लीटर मिल रहा है।

    तेल कंपनियों ने दिसंबर तिमाही में कमाया 23,743 करोड़ का मुनाफा

    पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ़ने से जून में कीमतें बढ़कर 119 डालर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं। 2022 में, रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद उस साल तेल कंपनियों को नाममात्र का ही मुनाफा हुआ था, लेकिन वित्त वर्ष 2023-24 में उन्होंने रिकॉर्ड 81,000 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जिससे मार्जिन में हुए पिछले नुकसान की भरपाई करने में मदद मिली। इस साल, इन तीनों कंपनियों ने अकेले दिसंबर तिमाही में 23,743 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है।

    (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- 'भारत के पास पर्याप्त तेल भंडार', LPG, पेट्रोल-डीजल पर अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई